एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकारी कॉलेज के छात्रों को मिलेगा फ्री बस सेवा का लाभ, बघेल सरकार कर रही ये तैयारी 

Chhattisgarh News: शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों से उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निःशुल्क बस सेवा चाहते हैं. इसमें नाम, बस रूट, बस स्टॉप और घर की दूरी संबंधित जानकारी मांगी गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द शासकीय महाविद्यालयो में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री बस सेवा लाभ मिलेगा. सीएम भुपेश बघेल के घोषणा के बाद प्रशासन ने इसे अमल करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दिया है. प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों को पत्र लिखकर महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई है. आपको बता दें सीएम बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के दिन शासकीय महाविद्यालयो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए फ्री बस सेवा देने का घोषणा किये थे. 

सीएम बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर फ्री बस सेवा देने का किए थे घोषणा
दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है. मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा किये थे. 

उच्च शिक्षा विभाग में महाविद्यालय को लिखा पत्र, मांगी यह जानकारी
उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त शारदा वर्मा ने इस घोषणा पर अमल करने के लिए प्रदेश के सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है, जिसमें शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निःशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेना चाहते हैं. पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है. जिसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के निकटतम बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है. प्राचार्यों को उक्त जानकारी 28 अगस्त तक विभाग भेजने को कहा गया है.

सीएम बघेल ने युवा भेंट मुलाकात में किया था वादा
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से भेंट मुलाकात करने पहुंचे थे. इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यह मांग की थी कि वे बहुत दूर से कॉलेज आते हैं कॉलेज आने - जाने में बहुत समय होती है और पैसे भी खर्च होते हैं. छात्रों ने सीएम बघेल से मांग की थी कि उन्हें कॉलेज आने-जाने के लिए फ्री बस सेवा दी जाए. 

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वादा किया था कि मैं इसकी घोषणा जल्द करूंगा और छात्राओं को फ्री बस सेवा का लाभ मिलेगा. इसके बाद सीएम बघेल ने 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के दिन फ्री बस सेवा देने का घोषणा कर दी थी. अब इस घोषणा के बाद तेजी से इस पर राज्य शासन कार्रवाई कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: Bastar News: बस्तर में धर्मांतरण पर फिर मचा बवाल, शव दफन पर विवाद के बाद मूलधर्म में लौटा आदिवासी परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget