एक्सप्लोरर

'झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं सीएम बघेल', वीडियो ट्वीट कर BJP ने लगाया बड़ा आरोप

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) ने झारखंड के महागठबंधन के विधायकों को रायपुर में शिफ्ट करने पर हमला बोला है. पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है.

Jharkhand Crisis: झारखंड में सरकार गिरने के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज मंगलवार को महागठबंधन के 31 विधायकों को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया. इसे लेकर बीजेपी (BJP) नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला है. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिलाया जा रहा है. उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर निशाना साधा. रमन सिंह ने ये आरोप ऐसे समय में लगाया है जब सीएम बघेल खुद रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट जाकर झारखंड के विधायकों से मुलाकात की. ये मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली.

रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं. असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी."

इसके साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा, "बहन अंकिता दुमका में जलाकर मार दी गई,सोरेन परिवार का कोई सदस्य दुमका में पीड़ित परिवार से नहीं मिला,लेकिन लतरातू डैम पर मांस भात,रायपुर में दारू और ना जाने क्या? गरीब की सरकार पंच सितारा होटल में,झारखंड के सभी ज़िले सुखाड की चपेट में पर हेमंत सरकार पेट भरने की मौज में." निशिकांत दुबे ने कहा कि ये वीडियो सामने आया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है. इनको रिजॉर्ट पॉलिटिक्स की जरूरत पड़ गई है. इनको छत्तीसगढ़ सरकार की जरूरत क्यों पड़ गई, इन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम तो किया नहीं है. 

Jharkhand Crisis: झारखंड में सियासी संकट के बीच इस दिन होगी कैबिनेट की बैठक, सामने आई बड़ी जानकारी

झारखंड में पिछले कई दिनों से सियासी उठक-पटक चल रही है. इसी को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने आज मंगलवार को महागठबंधन के 31 विधायकों को फ्लाइट द्वारा रायपुर भेजा. सीएम सोरेन खुद बस से विधायकों को रांची एयरपोर्ट तक छोड़ने आए. सीएम सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है और रणनीति के तहत सत्ता पक्ष विपक्ष को करारा जवाब देगा. सीएम सोरेन ने कहा कोई अप्रत्याशित घटना नहीं घटने वाली है.

Korba News: कोरबा में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान अहिरन नदी में डूबे दो बच्चे, एक का शव बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
UPSC Result: 3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
Gariyaband News: जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
Chhattisgarh News: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget