एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Naxal News: सुरक्षाबलों ने किए नक्सलियों के कई ठिकाने ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 4 नक्सली गिरफ्तार

Abujmarh News: अबूझमाड़ इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानों की टीम ने नक्सलियों की देसी बीजीएल (बैरल ग्रेनाइट लांचर) बनाने वाली फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है.

Kanker Naxal News: कांकेर (Kanker) जिले के अबूझमाड़ इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एसटीएफ (STF),डीआरजी (DRG) और बीएसएफ (BSF) की संयुक्त जवानों की टीम ने नक्सलियों की देसी बीजीएल (बैरल ग्रेनाइट लांचर) बनाने वाली फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है. साथ ही उनके अस्थाई कैंप से बड़ी मात्रा में हथियार समेत विस्फोटक सामान बरामद किया है. दरअसल, अबूझमाड़ इलाके में अस्थाई कैंप बनाकर नक्सली देसी बीजीएल तैयार करते थे. इतना ही नहीं यहीं से वो पूरे बस्तर संभाग में इस बीजीएल की सप्लाई करते थे.

जवानों की टीम ने ध्वस्त की गई नक्सलियों की फैक्ट्री से ड्रिलिंग मशीन, पंचिंग मशीन, जनरेटर और बैंच क्लैपिंग मशीन बरामद की है. वहीं कांकेर पुलिस की एक दूसरी टीम ने नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद इलाके से चार नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. ये सभी नक्सली गढ़चिरोली और कांकेर जिले के इलाकों में सक्रिय थे. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के पांच जिलों कांकेर, नारायणपुर सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में नए साल से नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है.

नक्सलियों के अस्थाई कैंप ध्वस्त
कांकेर जिले में एसटीएफ, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त जवानों की टीम ने अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कांकेर, नारायणपुर और गढ़चिरोली के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव ऊरचापाल, परैधि, पांगुर, टेकामेटा और मुसपर्से के इलाकों में बीते 12 जनवरी से 17 जनवरी तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कई जगहों पर पुलिस- नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसके बाद सुरक्षा बल ने नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त करते हुए वहां से बड़ी मात्रा में उनके डंप हथियार और विस्फोटक सामान बरामद कर लिया. 

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने क्या कहा
सुंदरराज पी ने बताया कि मुसपर्से इलाके में नक्सलियों ने देसी बैरल ग्रनेड लांचर बनाने की फैक्ट्री खोल रखी थी. यहां नक्सली बीजीएल तैयार करते थे. इस कैंप को भी जवानों ने ध्वस्त कर दिया. इस फैक्ट्री से ड्रिलिंग मशीन और पंचिंग मशीन बरामद की. आईजी ने बताया कि इस जगह से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया. जब्त विस्फोटक में  जवानों ने बाइपेड ग्रनेड लॉन्चर, बीजीएल शैल 14 नग, मजल लोडिंग वैपन दो नग, एयर राइफल दो नग,12 बोर की बंदूक एक नग, इंसास मैग्जीन तीन नग, जनरेटर, नक्सली वर्दी और भारी मात्रा में राशन का सामान बरामद किया है.

अलग-अलग जिलों में नक्सलियों से हुई मुठभेड़
सुंदरराज पी ने कहा कि जब्त हथियार और गोला बारूद को देखते हुए ऐसा लगता है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों, आम नागरिकों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए इसको छुपाकर रखा गया था. साथ ही उन्होंने बताया कि नए साल के जनवरी माह के15 दिनों में अलग-अलग नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों का शव बरामद करने के साथ बड़ी मात्रा में नक्सलियों का हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

उन्होंने कहा कि इस दौरान 65 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा 30 से अधिक नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. इस अभियान के तहत जवानों को लगातार सफलता हासिल हो रही है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: एक राम भक्त ऐसा भी, 14 साल से पन्नों पर उतार रहे राम नाम, 1 करोड़ बार लिखने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Chhattisgarh News: GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget