एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांकेर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में थे नक्सली, पाइप में लगाया IED, डिफ्यूज करते समय जवान घायल

Kanker News: कांकेर एसपी ने बताया कि घायल जवान का नाम जनकिराम दुग्गा है. जवान को मामूली चोट आई है पर वो पूरी तरह से सुरक्षित है. इस बार नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए IED पाइप बम लगाया था.

Kanker Naxal Attack IED Blast: कांकेर (Kanker)  जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीडोबीर के जंगल में नक्सलियों के द्वारा लगाया गया पाइप बम डिफ्यूज करते समय एक बीएसएफ (BSF) का  जवान घायल हो गया. हालांकि जवान को मामूली  चोट आई है और उसकी स्थिति सामान्य है. कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीएसएफ के जवान इस इलाके में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे. इसी दौरान कोयलीबेडा क्षेत्र के पानीडोबीर के जंगल में पाइप बम बरामद हुआ. बम को डिफ्यूज करते वक्त आईईडी में लगा स्प्रिंटल जवान के चेहरे और  कान में लगा. 

कांकेर एसपी ने बताया कि घायल जवान का नाम जनकिराम दुग्गा है.  जवान को मामूली चोट आई है पर वो पूरी तरह से सुरक्षित है. इस बार नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए अपने बैनर पोस्टर के पास ब्लूटूथ स्पीकर भी लगा रखा था और उसके आगे आईईडी पाइप बम प्लांट कर रखा था, ताकि जवान इस आईईडी की चपेट में आ जाएं, लेकिन जवानों ने सतर्कता दिखाई और नक्सलियों के प्लान को समझते हुए  इस बम को ढूंढकर डिफ्यूज कर दिया. दरअसल चुनावी  महीने में नक्सल प्रभावित  कांकेर जिले में कुल 13 नक्सल वारदाते हुई हैं.

तीन बार नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़
इस दौरान तीन बार नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान शहीद हो गया. वहीं पांच ग्रामीणों की भी अलग-अलग घटना में मौत हो गई. एक मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने नक्सलियो की एक  AK-47 रायफल के साथ 11 जिंदा आईईडी बम, एक देशी रॉकेट लॉन्चर, भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक सामान बरामद किया. इधर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुचानें के लिए इस चुनावी महीने में  तरह-तरह के पैंतरे अपनाए. कुछ दिन पहले जिले के छोटेबेठिया थाना के मारबेड़ा में नक्सलियों ने अपने बंद को लेकर बैनर-पोस्टर लगाया था.

आईईडी बम किया गया बरामद
यहां नक्सलियों ने एक ब्लूटूथ डिवाइस को लगा रखा था, लेकिन जवानों के इलाके में  गहन सर्चिंग करने पर ब्लूटूथ की कुछ दूरी पर एक किलो का आईईडी बम बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया. बीते  23 नवंबर को  भी कांकेर  जिले के पीव्ही 91 के पास चितरंजन नगर गांव में नक्सलियों ने जियो टॉवर में बैनर पोस्टर लगाए थे. जब सुरक्षा बल के जवान यहां पहुंचे तो उन्हें वायर लगा एक डिवाइस दिखा, जो जांच में  ब्लूटूथ स्पीकर निकला, लेकिन यहां आईईडी बम नहीं मिला था.

इस बार बुधवार को भी नक्सलियों ने ब्लूटूथ डिवाइस को सहारा बनाकर पास में ही आईईडी  बम लगाया था, ताकि जवान भ्रमित हो और उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके, लेकिन जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए ब्लूटूथ स्पीकर के पास लगे बम को निकाल कर उसे डिफ्यूज कर दिया. गौरतलब है कि नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए हमेशा से ही तरह-तरह के पैंतरे अपनाते आए हैं. 

नकस्ली  स्पाईक होल्स, कभी पाइप बम तो कभी प्रेशर बम से जवानों को नुकसान पहुंचाने के फिराक में रहते हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि जब नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए अपने बैनर पोस्टर के पास ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर बम प्लांट किया था.

Bastar: शहीदी सप्ताह से पहले उत्पात मचाने लगे नक्सली, एहतियातन रेलवे ने बदला ट्रेन का शेड्यूल, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Chhattisgarh News: हाई प्रोफाइल विवाद में एक्शन, IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़: हाई प्रोफाइल विवाद में एक्शन, IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया, क्यों? जानें- यहां
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया, क्यों? जानें- यहां
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget