एक्सप्लोरर

सरकार की सालों की अनदेखी का दिया जवाब, कांकेर के ग्रामीणों मिलकर खुद ही बना डाला देसी पुल

Kanker News: कांकेर के ग्रामीणों ने उनकी मांगों को लेकर प्रशासन की अनदेखी के कारण समस्या का समाधान खुद ही करने का बीड़ा उठा लिया और मिलकर देसी पुल बना डाला.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांकेर प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्रामीणों ने समस्या का समाधान खुद कर लिया. ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से नाले पर पुल की मांग करते चले आ रहे हैं. अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया. अब उन्होंने जुगाड़ से देसी पुल बना डाला है. 4 पिल्हर के सहारे बनाया गया यह पुल चर्चा का विषय बन गया.

बता दें कि मंघर्रा नाला ग्राम परवी और खड़का को जोड़ता है. वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से ग्रामीणों ने मंघर्रा नाले पर पुल निर्माण की मांग की थी. रमन सिंह ने ग्रामीणों को पुल निर्माण का आश्वासन दिया था.

कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुल निर्माण की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन पुल नहीं बन पाया. दो मुख्यमंत्रियों से निराश ग्रामीणों ने पुल निर्माण का खुद बीड़ा उठाया. खड़का, भुरका और जलहुर के ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक में तीनों गांवों के ग्रामीणों ने ठान लिया कि खुद पुल तैयार करेंगे.

बांस-बल्लियों की मदद से श्रमदान कर ग्रामीणों ने कच्चा पुल तैयार किया. कच्चे पुल को बनाने में दो दिनों का वक्त लगा. पहले दिन पुल की मजबूती के लिए 4 पिल्हर तैयार किये. लकड़ियों को अंदर तक मजबूती से फंसाकर बांस का गोलघेरा बनाया. गोलघेरा में बड़े-छोटे पत्थरों को डालकर मजबूत किया गया.

ग्रामीणों ने जुगाड़ से तैयार किया देसी पुल

ऊपर मोटी लकड़ियां, पेड़ की डालियां, तार और बांस के टुकड़ों से पुल बनाकर तैयार किया. पुल निर्माण के बाद अब बाइक सवार भी आसानी से आवागमन कर सकते हैं. देसी जुगाड़ का पुल, इंजीनियरिंग की अलग ही परिभाषा बतला रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में भारी परेशानी हो रही थी. लोग जान जोखिम में डालकर नाला को पार करना पड़ता था. बाइक सहित अन्य सामान को कंधे पर डालकर आवागमन करना पड़ता था. बारिश के 4 महीने किसी मुसीबत से कम नहीं रहते. पुल के बनने से अब 45 किलोमीटर का सफर 10 किलोमीटर कम हो गया है. 

ये भी पढ़ें-

Mahadev Betting App Scam: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी, महादेव सट्टा ऐप मामले के खोलेगी सारे राज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया, क्यों? जानें- यहां
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया, क्यों? जानें- यहां
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
Chhattisgarh News: 'संविधान के खिलाफ', नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध
छत्तीसगढ़: 'संविधान के खिलाफ', नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget