एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: धर्मांतरण पर कवासी लखमा का बयान, बोले- 'ग्रामीणों की मौत पर भी राजनीति कर रही बीजेपी'

Bastar News: बस्तर में धर्मांतरण को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है. कवासी लखमा ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो ग्रामीणों के मौत पर राजनीति कर रही है.

Kawasi Lakhma Statement On Conversion: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने अपने बस्तर (Bastar) प्रवास के दौरान धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है.  कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस (Congress) सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पूरे बस्तर संभाग में एक भी धर्मांतरण का मामला सामने नहीं आया है.

लखमा ने कहा, "ग्रामीणों के मौत पर उनके शव पर एक मुट्ठी मिट्टी दी जाती है. उन्हें कपड़ा दान किया जाता है. लकड़ी दान की जाती है, लेकिन बीजेपी और कुछ संगठन के लोग ग्रामीणों की मौत पर भी राजनीति करने  से बाज नहीं आ रहे हैं. मैनें विधानसभा में और उसके के बाहर भी कहा था कि अगर बस्तर में एक भी धर्मांतरण का मामले सामने आता है, तो मैं अपने पद से  इस्तीफा दे दूंगा और राजनीति छोड़ दूंगा."

उन्होंने कहा कि बीजेपी बस्तर में भाई-भाई को लड़ाने और आदिवासियों समूह के बीच आपस में खोट डालने का काम कर रही है. नारायणपुर में भी चर्च में तोड़फोड़ और हिंसक लड़ाई में बीजेपी के जिला अध्यक्ष का ही नाम सामने आया था. इसलिए कानून ने उन्हें सजा सुनाई. अब बीजेपी बस्तर जिले में ग्रामीणों के मौत पर राजनीति कर रही है. तोकापाल, डिलमिली ,भेजरीपदर लौहंडीगुड़ा और मालगांव में हुई ग्रामीणों के मौत के बाद उनके शव को गांव में  दफन करने का विरोध करना बीजेपी की ओछी राजनीति को दर्शाता है.

लखमा ने कहा- बस्तर में नहीं हो रहा धर्मांतरण
लखमा ने कहा "बस्तर के लोग इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. बस्तर में धर्मांतरण  नहीं हो रहा है, लेकिन ग्रामीणों के मरने के बाद उनके मौत पर बीजेपी जरूर राजनीति कर रही है. उनके परिवार वालों के दुख के घड़ी में उनके साथ शामिल होने की बजाय बीजेपी के लोग शव दफ्न करने को लेकर विरोध कर रहे हैं और बस्तर के गांव गांव का  माहौल खराब कर रहे हैं." लखमा के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता  केदार कश्यप ने कहा कि उनको धर्मांतरण के मामले में एक भी शब्द बोलने का अधिकार नहीं है.

केदार कश्यप का पलटवार
केदार कश्यप ने कहा "खुद बस्तर संभाग में तैनात प्रशासन के अधिकारी इस बात को मान रहे हैं कि संभाग के जिलों में तेजी से आदिवासियों का धर्मांतरण हो रहा है. आलम यह है कि बस्तर में वर्ग संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई है, लेकिन कवासी लखमा को बस्तर में धर्मांतरण नहीं दिख रहा है. गांव गांव में धर्मांतरण को लेकर ही विवाद हो रहे हैं. सैकड़ों सालों से अपनी परंपरा को निभा रहे आदिवासी प्रलोभन में आकर धर्म परिवर्तन कर रहे हैं. इसके लिए कोई ठोस कानून बनाने की बजाए कांग्रेस सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है."

गौरतलब है कि, बस्तर में धर्मांतरण का मुद्दा छाया हुआ है. पिछले कुछ महीनों से धर्मांतरण के मामले में बीजेपी ने यहां कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी बस्तर में तेजी से आदिवासियों के धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ने पर कांग्रेस को घेर रही है. इतना ही नहीं नारायणपुर में हुई आदिवासियों के बीच हिंसक लड़ाई के लिए भी बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को दोषी करार देते हुए बस्तर में धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है.  

Chattisgarh: डेढ़ करोड़ रुपये के इनामी नक्सली की हार्ट अटैक से मौत, 76 CRPF जवानों की हत्या का था मास्टरमाइंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget