एक्सप्लोरर

Korba Murder News: एक ही लड़की से दो दोस्त करते थे इश्क, फिर ट्राएंगल लव में हुआ खूनी खेल

Korba Crime: कोरबा प्रेम प्रसंग के चलते दो दोस्त ने अपने एक साथी की चाकू से वार कर हत्या कर दी. मृत युवक दो दिन पहले अपने घर से निकल गया था और वापस नहीं लौटा.

Korba Crime: कोरबा जिले में लव ट्राएंगल (Love Triangle) में हत्या का मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग के चलते दो दोस्त ने अपने एक साथी की चाकू से वार कर हत्या कर दी. जिले के रेलवे साइडिंग में युवक की खून से सनी लाश मिली है. मृत युवक दो दिन पहले अपने घर से लापता था. परिजन और पुलिस लापता युवक की तलाश कर रहे थे. हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

खून से सनी युवक की लाश बरामद

कोतवाली थाना अंतर्गत मोती सागर पारा निवासी 18 वर्षीय दीपेश शांडिल्य 8 जनवरी को शाम के वक्त हड़बड़ी में घर से निकल गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा. देर रात तक दीपेश के वापस नहीं लौटने से चिंतित परिजन कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस दीपेश के संबंध में पता कर रही थी. इसी बीच आज रेलवे साइडिंग में दीपेश की लाश मिल गई. कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने रेलवे साइडिंग के पास दीपेश की खून से सनी लाश बरामद की. दीपेश की पीठ और पेट को चाकू से कई जगह गोद दिया गया था. मुखबिर और साइबर सेल की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि दीपेश को अंतिम बार क्षेत्र के ही 2 लड़कों के साथ देखा गया था. दीपेश और दोनों युवकों का कॉल लोकेशन भी एक ही जगह ट्रेस हुआ.

लव ट्रायंगल में दोस्त को चाकू से गोदा

शक के आधार पर पुलिस ने सीतामढ़ी हटरी के पास रहनेवाले सनी ठाकुर और शनि मंदिर के पास रहने वाले विजय यादव को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने दीपेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया. कोरबा एएसपी अभिषेक वर्मा ने खुलासा किया कि सनी ठाकुर और मृतक का विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर था. एक ही लड़की को दोनों पसंद करते थे और दीपेश का लड़की से बातचीत करना सनी को गवारा नहीं था. मामले में दीपेश को बातचीत करने के लिए सनी ठाकुर ने बुलाया और बात करते-करते रेलवे साइडिंग की ओर चले गए. विवाद बढ़ने पर चाकू से सनी और विजय ने मिलकर दीपेश को गोद डाला और झाड़ियों में लाश को फेंक दिया. इसके बाद चाकू को नहर में फेंक कर आरोपी घर चले गए. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और गोताखोरों की मदद से नहर से चाकू की बरामदगी भी हो गई है.

Bulli Bai App: बुलीबाई ऐप मामले की शिकायतकर्ता को फोन पर मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

Centre Advisory to State: केंद्र की राज्यों को चिट्ठी, कहा- निगरानी रखें, बढ़ सकती है अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की तादाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Korba News: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
कोरबा: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
Bastar News: बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget