एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास अवैध बस्ती बसाने की तैयारी, बेशकीमती जमीन पर धड़ल्ले से हो रहा कब्जा

Korba News: जिस स्थान पर सड़क किनारे कब्जा किया जा रहा है, वह शासन की बेशकीमती जमीन है. धीरे-धीरे कॉलोनी के सभी मकान आवंटित हो रहे हैं.

Korba Encroachment News: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक नगरी कोरबा की बेशकीमती शासकीय जमीनों पर भू-माफियाओं की नजर रहती है. खाली पड़ी शासकीय जमीनों पर बेजा-कब्जा कर लिया जाता है. कुछ इसी तर्ज पर उरगा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बेजा बस्ती बसाने की तैयारी चल रही है. शासकीय जमीन पर अवैध रूप से मकानों का निर्माण कर लिया गया है. कई मकानों में निर्माण काम जारी है. जिससे कॉलोनी के लोगों की समस्या बढ़ गई है. मामले की शिकायत कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टर से की है.

कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में अटल आवास योजना के तहत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निर्माण कराया गया है. कॉलोनी में बनाए गए मकानों को लोगों ने खरीदा है. परिवार सहित उसमें लोग रह रहे हैं. पहले कॉलोनी के अधिकांश मकान खाली थे. पिछले कुछ महीनों में कॉलोनी में रहने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. हाउसिंग बोर्ड कालोनी के नजदीक एफसीआई का अनाज गोदाम है. गोदाम के बाहरी क्षेत्र में शासकीय जमीन है. जिस पर अंधाधुंध अतिक्रमण किया जा रहा है. पिछले तीन चार दिनों से शुरू हुए बेजा-कब्जा के कार्य में गजब की रफ्तार दिखी है. रातों रात बेजा-कब्जाधारियों ने मकान ही बना लिया है.

कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर से की शिकायत
ऐसे ही काम चलता रहा तो तीन चार सप्ताह में खाली पूरी जमीन को अतिक्रमण लील लेगी. बेजा-कब्जा से कॉलोनी के लोग काफी परेशान हैं. अतिक्रमणकारी भविष्य में उक्त जमीनों को अपनी बताते हुए हमेशा के लिए कब्जा कर लेंगे. एक अनाधिकृत बस्ती बन जाएगी. ऐसे में बेजा-बस्ती के कारण अशांति भंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ेगी. उक्त शिकायत कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर से की है, साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि एसडीएम कोरबा व तहसीलदार को भी प्रेषित की गई है. शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लेने की बात कही है.

सड़क से लगी जमीन है बेशकीमती 
लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर सड़क किनारे बेजा-कब्जा किया जा रहा है. वह शासन की बेशकीमती जमीन है. धीरे-धीरे कॉलोनी के सभी मकान आबंटित हो रहे हैं. आने वाले समय में यह मुख्य क्षेत्र होगा. चूंकि बेजा-कब्जा स्थल सड़क से लगकर है, इसलिए भविष्य में यहां व्यवसायिक प्रतिष्ठानें संचालित हो सकती हैं. बेजा कब्जाधारियों की मंशा भी बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की है.

मशीनों से जमीन को कराया समतल
बेजा-कब्जाधारियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने आवासीय कॉलोनी की दीवार से लगी शासकीय भूमि पर बेजा-कब्जा कराने बकायदा मशीनों का इस्तेमाल किया है. जमीन समतलीकरण करने के बाद भूखंडों को बांटकर निर्माण कार्य किया जा रहा है. सड़क के किनारे से लेकर काफी दूर तक बेजा-कब्जा किया जा चुका है. लोगों की माने तो राजस्व अमले की अनदेखी के कारण धड़ल्ले से बेखौफ बेजा-कब्जा हुआ है.

ईंट के लगे हैं ढेर
हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास जहां कई मकान बनकर तैयार हो चुके हैं वहीं कई मकानों को अभी बनाया जा रहा है. इसके लिए बेजा-कब्जा करने वालों ने लाल और राखड़ ईंट भी मौके पर गिरवाया है. पूरे क्षेत्र में ईंट ही ईट नजर आ रहे हैं. इस संबंध में कोरबा एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने कहा कि इस तरह की शिकायत मिली है. मामले में नोटिस जारी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सरगुजा सीट पर कांग्रेस-बीजेपी का रहा है दबदबा, जानें- किसने कितनी बार मारी बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला, फूलो देवी नेताम को फिर बनाया उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला, फूलो देवी नेताम को फिर बनाया उम्मीदवार
Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget