एक्सप्लोरर

Mahadev App: महादेव सट्टा ऐप के आरोपी असीम दास के पिता का कुएं में मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के आरोपी असीम दास के पिता का शव बरामद किए जाने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है.

Chhattisgarh News: महादेव सट्टा एप (Mahadev App) के आरोप में पकड़े गए हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी असीम दास (Asim Das) उर्फ बप्पा के पिता सुशील दास की संदिग्ध हालात में कुंए में लाश मिली है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से पिता थोड़े परेशान रहने लगा थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

असीम दास को बीते 2 नवंबर को ईडी ने रायपुर के एक होटल के बेसमेंट से करोड़ों रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम ने उसके हाउसिंग बोर्ड स्थित घर पर भी दबिश दी थी और वहां से 508 करोड़ रुपये जब्त किए थे. असीम दास के पिता सुशील दास करीब पांच साल से अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में बाड़ी में चौकीदारी का काम करता था. वह बाड़ी में बने कमरे में ही रहते थे.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
सोमवार की रात करीब 11.30 बजे मृतक सुशील दास घर से निकले थे और मंगलवार को अपने कमरे में नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई. वहीं पास के कुंए में झांककर देखा गया तो उनकी लाश पानी पर उतराती नजर आई. इसके बाद अंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया. मृतक सुशील दास के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं. प्रारंभिक जांच में इतना पता चला है कि वह शराब पीने के आदी थे और अपने बेटे असीम दास उर्फ बप्पा की गिरफ्तारी के बाद से परेशान रहने लगे थे.

जानिए दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने क्या कहा
दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग ने बताया कि सुशील दास दुर्ग के अंडा थाना छेत्र के अंतर्गत ग्राम अछोटी में किसी निजी कंपनी में चौकीदारी करते थे.  मंगलवार दोपहर गांव के कुएं में उनका शव मिला है. गर्ग ने बताया कि वह सोमवार की शाम से घर से लापता थे. ग्रामीणों ने कुएं में  शव मिलने की सूचना दी थी. उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. गर्ग ने आत्महत्या की संभावना जताई है. 

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री चेहरे पर BJP का बड़ा फैसला, गैर विधायक भी बन सकते हैं एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ के CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget