एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, इन जिलों में अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

Rain Alert: छत्तीसगढ़ में लगातार तेज बारिश हो रही है. इसके बाद अब मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश (rain Alert) हो रही है. राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बारिश रिकॉर्ड की है. कई जिले में जलभराव की नौबत आ गई है. लेकिन बारिश से लोगों को अभी राहत मिलने वाली नहीं है. क्योंकि इसके बाद अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और साथ साथ इसके बाद कई इलाकों में बाढ़ (Flood alert) के खतरे को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. रेड अलर्ट (Red Alert) में उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में ज्यादा प्रभाव पड़ेगा. 

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट 
दरअसल, रायपुर मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त के लिए मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों के अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे के लिए रायगढ़, कोरबा, सरगुजा अति भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है. इसके अलावा कोरिया, सुरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर चांपा, रायपुर और बलौदाबाजार जिले में अतिभारी बारिश होने की चेतावनी है. वहीं दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद और राजनांदगांव जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

इन जिलों में सबसे बारिश रिकॉर्ड हुई
रायपुर मौसम विभाग ने लगातार हो रही बारिश को लेकर आंकड़े जारी किए है. इसके अनुसार राजनांदगांव को छोड़कर सभी जिले में तेज बारिश दिनभर हुई है. बलरामपुर में सबसे अधिक 180 एमएम बारिश हुई है. इसके अलावा सरगुजा में 90, सुरजपुर 88.8, महासमुंद 88. कोरिया 66. 2 और रायपुर में 66.1 एमएम बारिश हुई है. वहीं सूरजपुर में 96 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके चलते छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है. इसका असर भी गुरुवार को दिख सकता है.

इस लिए हो रही छत्तीसगढ़ में तेज बारिश
रायपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित एक गहरा अवदाब पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 19 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड के ऊपर पुरुलिया के निकट स्थित है. यह जमशेदपुर से उत्तर- उत्तर-पूर्व दिशा में 100 किलोमीटर दूर और रांची से पूर्व दिशा में 100 किलोमीटर दूर स्थित है. इसके पश्चिम- उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर अवदाब के रूप में अगले 12 घंटे में झारखंड को पार करने की संभावना है. इस लिए अगले 24 घंटे में चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है. इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने वाला है और सरगुजा और बिलासपुर संभाग में इसका सबसे ज्यादा असर दिखेगा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों ने अचानक अनिश्चितकालीन हड़ताल किया स्थगित, बोले- 'CM बघेल पर भरोसा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: पेट्रोल-डीजल लॉकडाउन की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंप बंद, सरकार बोली- कोई संकट नहीं
Live: पेट्रोल-डीजल लॉकडाउन की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंप बंद, सरकार बोली- कोई संकट नहीं
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
Chhattisgarh News: 'संविधान के खिलाफ', नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध
छत्तीसगढ़: 'संविधान के खिलाफ', नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध
Chhattisgarh News: आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित
छत्तीसगढ़: आवारा कुत्तों के हमले 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर, 4 वनकर्मी निलंबित

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
Travel In War Zone: आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
आप भी युद्ध प्रभावित इलाकों में फंसे हैं तो न हों परेशान, फौरन अपनाएं ये 5 'सर्वाइवल' रूल्स!
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
शहर में पहले मिलेगा LPG गैस सिलेंडर या गांव में, जान लें क्या कहते हैं नियम?
Embed widget