एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सात रेलवे स्टेशन बनेंगे हाईटेक, जानें यहां क्या-क्या होंगी सुविधाएं?

Chhattisgarh Railway Station Development: छत्तीसगढ़ के सात रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने के लिए चुना गया है. इन्हें केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना में जगह दी गई है.

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के कामों का शिलान्यास वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. इनमें छत्तीसगढ़ के भी सात रेलवे स्टेशन रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, तिल्दा-नेवरा, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस और महासमुंद भी शामिल हैं. इस समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर किया गया था, जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी शामिल हुए.
 
बता दें कि, इन स्टेशनों के पुनर्विकास में 1,660 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरि चंदन ने रायपुर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए तैयार मॉडल का अवलोकन भी किया. राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास के इस समारोह में उपस्थित होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. यात्री सुविधाओं का विकास देश के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है.
 
राज्यपाल ने क्या कहा?
उन्होंन आगे कहा कि, रेलवे देश की जीवन रेखा है. रेलवे के विकास का देश के विकास पर तत्काल और सीधा प्रभाव पड़ता है. आर्थिक विकास में उत्प्रेरक के रूप में रेलवे की भूमिका सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त है. आगे उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय देश भर में रेल नेटवर्क के तेजी से विकास और रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार के लिए सभी प्रयास कर रहा है. देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1307 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रयास रेलवे में बेहतर सुविधाओं और यात्री अनुभव की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.
 
इन सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन
राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना में छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इन 32 स्टेशनों के पुनर्विकास में 1660 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7 स्टेशनों की आधारशिला रखा. जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, तिल्दा-नेवरा, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस और महासमुंद शामिल हैं. आपको बता दे कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित की जाने वाले इन स्टेशनों पर वाइड कॉनकोर्स, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग रूम, वाणिज्यिक क्षेत्र और रिटेल काउंटर आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी. योजना में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट की परिकल्पना की गई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान
छत्तीसगढ़: धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान
Janjgir Champa News: 'श्रीराम' के नारे लगवाए, ईसाई युवक से की मारपीट, वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित
छत्तीसगढ़: 'श्रीराम' के नारे लगवाए, ईसाई युवक से की मारपीट, वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित
छत्तीसगढ़: छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे
छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे
छत्तीसगढ़: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget