एक्सप्लोरर

Chhattigarh Railway News: मेटेंनेस के कारण रायगढ़ में 5 जुलाई तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले देखलें लिस्ट

Raigarh Railway: नैना यार्ड में आधुनिकीकरण के कामों के चलते रायगढ़- बिलासपुर ट्रेन रूट पर अधिकतर ट्रेनें कैंसल रहेंगी. इससे छोटे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के परेशानी में इजाफा हो सकता है.

Raigarh News: एक बार फिर मेटेंनेस के कारण छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ (Raigarh) कुछ रूट्स पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है. 2 से 5 जुलाई तक नैला यार्ड में आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा. ऐसे में रायगढ़- बिलासपुर (Raigarh- Bilaspur) के बीच चलने वाले मेमू लोकल को रद्द किया जा रहा है. इसी तरह कोरबा (Korba) से चलने वाली मेमू लोकल भी कैंसिल रहेगी. इस दौरान रायगढ़ से बिलासपुर तक जाने के लिए लोकल ट्रेन वाले यात्रियों को मशक्कत करनी होगी. चूंकि यह ट्रेन दिन भर अप- डाउन करती है, ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर- चांपा सेक्शन के बीच नैला गार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा. इस विकास कार्य के दौरान कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर- चांपा सेक्शन के बीच नैला यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा, इसमें नॉन इंटरलोकिंग का कार्य शामिल है. यह कार्य 2 से 5 जुलाई तक किया जायेगा. इस कार्य के पूरा होते ही सभी गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी. 

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

इस रूट पर 2 से 5 जुलाई तक बिलासपुर और रायगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर- रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 2 से 5 जुलाई तक बिलासपुर और गेवरारोड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08734/08733 बिलासपुर- गेवरारोड- बिलासपुर मेमू पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी.

ट्रेन कैंसिल होने से छोटे स्टेशन के यात्री परेशान

मेमू लोकल के रद्द होने से छोटे स्टेशन के यात्री परेशानियों में इजाफा हो सकता है क्योंकि, किरोड़ीमलनगर, भूपदेवपुर, राबर्टसन, झाराडीह जैसे स्टेशनों में कोई अन्य गाड़ियां नहीं रूकती है. यहां सिर्फ बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, झारसुगड़ा-गोदियां और टाटा- बिलासपुर पैसेंजर का ही ठहराव है. ऐसे में रायगढ़ से बिलासपुर जाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करना पड़ेगा. बिलासपुर जाने के लिए सुबह रायगढ़ से करीब 9 बजे जेडी मिलेगी और बिलासपुर से आने के लिए सुबह टिटलागढ़ पैसेंजर ही चलेगी. इस रूट यात्रियों इन्हीं दोनों ट्रेनों से काम चलाना होगा.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: बस्तर में चुनाव से पहले दिख रहा धर्मांतरण के विरोध का रंग, धर्म वापसी कर रहे आदिवासी ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget