एक्सप्लोरर

रायपुर में बड़ा हादसा: सिवरेज टैंक के गड्ढे में डूबे तीन मासूम, एक की मौत

Chhattisgarh Accident: रायपुर में बड़ा हादसा हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई.

Accident In Raipur: राजधानी रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चौकी इलाके में स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे सिवरेज टैंक के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में तीन मासूम बच्चे डूब गए.

स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डूबे बच्चों की उम्र महज 5 से 7 साल के बीच थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे को पिछले 6 महीने से खुला छोड़ रखा था, जिसमें बारिश या पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी भर गया था. बच्चों के खेलने के दौरान वे गड्ढे में जा गिरे.

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस और राहत टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और निगम की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है.

पिछले 6 महीने से खुला पड़ा था सीवेज का गड्ढा

कॉलोनी वालों के मुताबिक जिस गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत हुई है वो गड्ढा पिछले 6 महीने से सड़क के बीचोबीच खुला पड़ा था. इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन शायद निगम प्रशासन ऐसे ही किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा था. इसको लेकर अब स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश है और वे लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पीड़ित परिवार को प्रशासन ने दिया 4 लाख का मुआवजा

घटना में बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने थाने और नगर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने मृतक बच्चे के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी है. वही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अरुण साव ने घटना पर दुःख जताते हुए जाँच के बाद दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई का सरकारी आश्वासन दिया है. दूसरी तरफ अभी तक अधिकारियों पर कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका है.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget