एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022 In Chhattisgarh: सुबह 4:51 बजे से लगा सूर्य ग्रहण का सूतक काल, अब कल मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा

Surya grahan Sutak time: छत्तीसगढ़ में 38 मिनट के लिए सूर्य ग्रहण होगा इसके बाद 5:29 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त हो जायेगा. इसके बाद लोग पूजा पाठ कर सकते हैं. लक्ष्मी माता का विसर्जन 26 अक्टूबर को होगा.

Solar Eclipse 2022: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आज सुबह 4 बजे से सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Surya grahan Sutak time) शुरू हो गया है. 12 घंटे तक छत्तीसगढ़ के शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे. मंदिरों के पट भी बंद किए गए हैं. इसके चलते दिवाली (Diwali 2022) के अगले दिन मनाए जाने वाले त्योहार गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022) प्रभावित हो रही है. राज्य में आज गोवर्धन पूजा नहीं मनाई जाएगी और न ही लक्ष्मी माता का विसर्जन किया जाएगा.

दिवाली में सूर्य ग्रहण 
दरअसल धनतेरस के साथ दिवाली का पर्व शुरू हो जाता है. इस साल 22 और 23 दोनों तारीखों को धनतेरस मनाया गया है. इसके बाद 24 को बड़ी दिवाली बड़े उत्साह से मनाया गया है. लक्ष्मी माता घर घर विराजमान हुई हैं लेकिन अगले दिन 25 अक्टूबर सुबह 4 :51 बजे से ही सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022 Timings In Chhattisgarh) लग रहा है. इस लिए 25 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रमों को 26 अक्टूबर को शिफ्ट किया गया है.

अब कल मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मुख्यमंत्री निवास में मानते हैं. इसके लिए मुख्यमंत्री निवास को सजाया भी गया है लेकिन इस साल 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने की वजह से मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा. गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गाय की पूजा अर्चना कर चारा खिलाते हैं. यही परंपरा पूरे प्रदेश में निभाई जाती है. पशुपालक अपने गाय बैल की पूजा अर्चना करते हैं और उन्हें खाना खिलाते हैं.

शाम 4:51 बजे लगेगा सूर्य ग्रहण
रायपुर के महामाया मंदिर के पुजारी पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि, आज सुबह 4:51 बजे सूतक प्रारंभ हो गया है. शाम 4:51 मिनट पर ग्रहण दिखना शुरू हो जाएगा. छत्तीसगढ़ में केवल 38 मिनट के लिए सूर्य ग्रहण होगा इसके बाद 5:29 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त हो जायेगा. इसके बाद लोग पूजा पाठ कर सकते हैं. लक्ष्मी माता का विसर्जन 26 अक्टूबर को होगा लेकिन कुछ लोगों ने आज सुबह 4 बजे के पहले ही कर दिया है.  

कैसे होता है सूर्य ग्रहण 
सूर्य जब चंद्रमा और पृथ्वी से ढक जाता है तो उसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है. गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी और सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं. पृथ्वी साल भर सूर्य के चक्कर काटती है. पृथ्वी की परिक्रमा चंद्रमा करता है. ये एक उपग्रह है. चंद्रमा को पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में 27 दिन लगते हैं. कई बार ऐसा होता है कि चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के लाइन में आ जाते हैं. इससे सूर्य की रौशनी धरती तक नहीं आती है. इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है और भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते.

Chhattisgarh: रंगोली और फूलों से सजा सरगुजा का बॉस्केटबॉल मैदान, दिवाली से पहले खिलाड़ियों ने की साफ- सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Embed widget