एक्सप्लोरर

Raipur Open Heart Surgery: छत्तीसगढ़ में पहली बार धड़कते दिल का हुआ ओपन सर्जरी, निकाला गया बड़ा ट्यूमर 

रायपुर के रहने वाले अमन को पिछले 4 महीनों से सांस फूलने की शिकायत थी. बीते 2 महीनों से खांसने पर थूक के साथ-साथ खून भी आ रहा था. जांच के बाद यह ता चला कि अमन को बीमारी फेफड़े में न होकर दिल में है.

Raipur Open Heart Surgery: धड़कते हुए दिल में ओपन हार्ट सर्जरी कर पहली बार दुर्लभ ट्यूमर निकाला गया है. ये सर्जरी छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हॉस्पिटल डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में किया गया है. दरअसल दिल के दाएं अलिंद के अंदर स्थित यूस्टेचियन वॉल्व के ऊपर से दुर्लभ ट्यूमर निकाला गया है. इसे बीटिंग हार्ट ओपन सर्जरी कहते है. अध्ययन के मुताबिक 10 करोड़ में किसी एक को ही इस तरह का ट्यूमर होता है.
 
हार्ट चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि कोई भी ओपन हार्ट सर्जरी, जिसमें मरीज के हृदय के चैंबर को खोला जाता है तो सबसे पहले उसे हार्ट लंग मशीन का सर्पोट दिया जाता है और विशेष द्रव कार्डियो प्लेजिया (Cardioplegia Solution) कहा जाता है. इसकी सहायता से दिल के धड़कन को बंद किया जाता है, उसके बाद ही हृदय के चैम्बर को काट कर खोला जाता है. इस मरीज के केस में दाएं अलिंद के ट्यूमर को निकालने के लिए हार्ट लंग मशीन का सहायता लिया गया, लेकिन ट्यूमर की स्थिति हृदय के दाएं सेल में होने के कारण मरीज के धड़कन को रोके बिना धड़कते हुए हृदय के अंदर से यह ट्यूमर निकाल लिया गया है.
 
ऑपरेशन नहीं होने पर जा सकती थी मरीज की जान
 
रायपुर के ही रहने वाले 30 साल के युवक अमन को पिछले 4 महीनों से सांस फूलने की शिकायत थी. बीते 2 महीनों से खांसने पर थूक के साथ-साथ खून भी आ रहा था. जांच के बाद यह ता चला कि अमन को बीमारी फेफड़े में न होकर दिल में है. जांच में यह भी पता चला कि मरीज को हृदय के अंदर 4x4 सेमी का बड़ा सा ट्यूमर है, जो मरीज के हृदय के दाएं अलिंद में स्थित हैं और वह हृदय के पंपिंग और वॉल्व मैकेनिज्म को प्रभावित कर रहा था.
 
बताया जाता है कि ऐसे गांठ जो कि हृदय के अंदर स्थित होता है, उस मरीज को लकवे की बहुत अधिक संभावना होती है. यदि यह ऑपरेशन नहीं हुआ होता तो मरीज की कुछ दिनों बाद जान भी जा सकती थी. आपको बता दें कि ऑपरेशन करने वाली टीम में हार्ट सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार साहू, डॉ. निशांत चंदेल, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. तान्या और अन्य स्टाफ शामिल थे.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
Chhattisgarh: 1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget