एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: शराब की दुकान बनते जा रहे हैं हाईवे पर खुले ढाबे, प्रशासन की लापरवाही से धड़ल्ले से हो रही बिक्री

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हाइवे किनारे चल रहे ढाबे खूब फल-फूल रहे हैं और इसकी वजह यह है कि इनमें अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है जिससे इनका व्यवसाय बढ़ रहा है.

Sakti News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नवगठित सक्ती जिले (Sakti District) में इन दिनों अवैध रूप से शराब की बिक्री चरम सीमा पर है. सकर्रा सहित आसपास के क्षेत्रों में होटल और ढाबे की आड़ में शराब परोसने का धंधा खूब फल-फूल रहा है. शासन के आदेश के बावजूद हाइवे (Highway) और मुख्य मार्गों में शराब (Liquor) बेचने का अवैध कारोबार चल रहा है. कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध व्यापार से जुड़े हुए लोगों के हौसले बुलंद हैं. 

ऐसा नहीं है कि पुलिस प्रशासन को या फिर आबकारी विभाग को इसकी जानकारी नहीं है. जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. यह गोरखधंधा प्रशासन की नाक के नीचे देशी-विदेशी शराब का विक्रय-क्रय बने ढाबे में संचालित हो रहा है. धड़ल्ले से खुलेआम किए जा रहे इस गोरखधंधे के पीछे कहीं ना कहीं विशेष संरक्षण प्राप्त होने की आशंका को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है.  कुछ संरक्षण प्राप्त कालाबाजारी अपनी जेब भरने के लिए शासकीय नीति के खिलाफ काम करने में भी संकोच नहीं कर रहे.

हाइवे से शराब बिक्री पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट का निर्देश 
सुप्रीम कोर्ट ने हाइवे और मुक्य मार्गों से शराब की दुकानों को हटवाने का आदेश दिया है  लेकिन अब मुख्य मार्ग और हाइवे पर बने ढाबे और रेस्टोरेंट शराब की दुकानों का रूप ले रही हैं. हालत यह है कि हाइवे और ढाबों पर किसी भी समय जाएं तो वहां देशी, अंग्रेजी या ठंडी बियर सिर्फ 20 रुपए ज्यादा देने पर उपलब्ध करा दी जाती है. यही नहीं, शराब या बियर लेने पर इन्हीं ढाबों में बैठकर आराम से पीने की भी आजादी दी जा रही है. 

चखना सेंटर में परोसे जा रहे शराब
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चखना सेंटरों में भी शराब परोसा जा रहा है. जिस पर भी पैनी नजर रखने की जरूरत है. चखना दुकानों में भी कुछ पैसे ज्यादा देने पर शराब मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है और वहीं बैठकर पीने की सुविधा दी जा रही है. इस संबंध में आबकारी वृत प्रभारी सक्ती धीरज नायक ने कहा अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. दुकानों और ढाबों पर छापा मारा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: छात्र फ्री में कर सकेंगे Swami Atmanand Coaching Center से मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी, जानें डीटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget