एक्सप्लोरर

सारंगढ़ में लो वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर की खराबी ने उड़ा दी लोगों की नींद, बेसमय हो जाता है बंद

Sarangarh News: मामले में विभागीय सूत्रों की माने तो नगर के नया तलाब, सदर रोड़, धर्मशाला गली व पुराना शराब भट्टी सहित कई इलाकों में खास कर बिजली बंद की समस्याएं उत्पन्न हो रही है.

Chhattisgarh News: गर्मी के दस्तक के साथ ही सारंगढ़ के कई इलाकें में लाइट गोल की समस्याएं उत्पन्न होने लगी है. वही जिला मुख्यालय के जिस शहरी क्षेत्रों में लाइट गोल हो रही है. वहां के सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर कमजोर होने की वजह से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जो पर्याप्त लोड नहीं लेने के कारण लाइट गोल की समस्याओं उत्पन्न हो रही है. 

इसमें सूत्रों की माने तो कई ऐसे भी लोग है जो बिजली की समस्याओं से उबरने के लिये प्राइवेट ट्रांसफार्मर तक लगा रखे है. यही वजह है कि मेन बस्ती में बिजली की सप्लाई पूरी तरह नहीं पहुंच पाती है और लो वोल्टेज के साथ टाइम बेटाइम शहरवासियों को बिजली गुल होने की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. जबकि इस साल अभी भीषण गर्मी पड़ने के आसार बताए जा रहे है.

परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के दस्तक के साथ ही सारंगढ़ में लाइट गोल की समस्याएं सिर उठाने लगी है. इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में नया तलाब निवासी गोपाल बानी की माने तो पिछले कुछ दिनों से शाम होते ही लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो जाती है और कई बार आधी रात को बिजली जाती है तो सुबह तक नहीं आती. ऐसे में नगर वासी बिजली बंद की समस्या से हलाकान होने लगे है.

132 केवी ट्रांसफार्मर
विभाग के अनुसार जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर कोतरी में 132 केवी ट्रांसफार्मर का सब स्टेशन है. वहां से ही नगर में सप्लाई किया जाता है. ट्रांसफार्मर कमजोर होने के कारण ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहा है.

हाथी के साथ अंधेरे का ग्रामवासी झेलते है दंश
खास बात यह है कि सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य में हाथियों के अवागमन होने के कारण भी लाइट बंद कर दी जाती है. ऐसे में ग्राम वासियों को हाथी के साथ अंधेरे का भी दंश झेलना पड़ता है.

इन इलाकों में हो रही है समस्याएं
इस मामले में विभागीय सूत्रों की माने तो नगर के नया तलाब, सदर रोड़, धर्मशाला गली व पुराना शराब भट्टी सहित कई इलाकों में खास कर बिजली बंद की समस्याएं उत्पन्न हो रही है. इसका कारण कोतरी सब स्टेशन है. वहां के फिडर में ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठाने के कारण लाइट बंद व लो वोल्टेज की समस्या हो रही है.

जल्द होगा बिजली बंद की समस्या का निराकरण
इस मामले में बिजली विभाग की माने तो इसका जल्द ही समास्याओं का समाधान होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि फिडर का ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठाने के कारण 3 अप्रैल को वहां नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही जा रही है. इसके बाद लो वोल्टेज और बिजली बंद की समस्या से निजात मिल जायेगा.

सीएसपीडीसीएल सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यपालन यंत्री नरेंद्र नायक ने कहा कि कोतरी फिडर के 132 केवी ट्रांसफार्मर के लोड नही उठा पाने के कारण बिजली बंद और लो वोल्टेज की समस्या आ रही है. वह जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जायेगा. 3 अप्रैल को वहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सफारी, कैला देवी मंदिर और चंबल के डकैतों के लिए विख्यात है करौली-धौलपुर लोकसभा सीट, जानें इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला, फूलो देवी नेताम को फिर बनाया उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला, फूलो देवी नेताम को फिर बनाया उम्मीदवार
Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget