एक्सप्लोरर

Surajpur: होली मिलन समारोह में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, कार्यकर्ताओं के साथ लोकगीतों पर मंत्री भी झूम उठीं

Lok Sabha Election 2024: सिलफिली पिलखा क्षीर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ. आयोजन में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर वोट मांग रहे हैं. त्योहार का भी खूब फायदा उठाया जा रहा है. होली मिलन समारोह का दौर चल रहा है. आयोजन में लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है. लगे हाथ प्रत्याशी भी गले मिलने के बहाने होली मिलन समारोह में पहुंच जा रहे हैं. होली मिलन समारोह में शामिल होकर प्रत्याशी समर्थन मांग रहे हैं. सूरजपुर के माहौल में होली का खुमार अभी भी छाया हुआ है. 

बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील

बीते दिनों महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा भटगांव क्षेत्र का दौरा किया. विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने पर उन्होंने जनता का आभार जताया. आभार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मंत्री का लोगों ने जोरदार स्वागत किया. आम लोगों ने मंत्री को अपनी-अपनी समस्याएं बताईं. उन्होंने निराकरण करने का आश्वासन भी दिया. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में वोट करने की अपील की. 

लक्ष्मी राजवाड़े ने जानें क्या किया दावा

शुक्रवार को सिलफिली पिलखा क्षीर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया. उन्होंने मतगणना के दिन फिर से होली मनाने की बात कही. होली मिलन समारोह में बीजेपी नेताओं सहित भटगांव क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी. 

होली मिलन समारोह में किया डांस

होली मिलन समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अलग अंदाज दिखायी दिया. उन्होंने समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ सरगुजिहा लोकगीतों पर डांस किया. मंत्री को डांस करता देख समर्थक भी खुद को रोक नहीं पाये. कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल सहित जिलेभर से बीजेपी पदाधिकारी-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की मौजूदगी रही. 

April Holidays List 2024: छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में इन तारीखों को रहेगी सरकारी छुट्टी, लिस्ट देख तैयार करें प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Korba News: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
कोरबा: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
Bastar News: बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget