एक्सप्लोरर

Bastar: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा का बंगबंधु ने किया विरोध, रैली निकाल किया पुतला दहन

Bangbandhu Protest: बस्तर संभाग के सभी जिलों में बांग्लादेश की घटना का लगातार विरोध हो रहा है. बंगबंधु समाज के लोगों ने रैली निकालकर हिंदू अत्याचार का मुद्दा उठाया.

Chhattisgarh News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ अत्याचार का विरोध तेज हो गया है. बस्तर में भी बंगबंधु समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर आक्रोश जताया. जगदलपुर के शहीद पार्क चौक में बंगबंधु समाज ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के खिलाफ रैली निकालकर पुतला दहन किया.

प्रदर्शनकारी जीवानंद हालदार ने बताया कि बीते 5 अगस्त से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के पर लगातार हमले हो रहे हैं. अल्पसंख्यक बच्चों, महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है.

हिंदुओं के साथ हिंसा की घटना से बंगीय समाज काफी आहत है. बस्तर का बंगीय समाज घिनौनी हरकत का पुरजोर विरोध करता है. समाज के लोगों ने आतंक का खेल बंद करने और भाईचारा के साथ रहने देने की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से भी बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.


Bastar: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा का बंगबंधु ने किया विरोध, रैली निकाल किया पुतला दहन

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा का विरोध

बंगबंधु समाज के लोगों ने बताया कि बांग्लादेश में आंदोलन देश का अंदरूनी मामला था. उन्होंने कहा, "योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. हिंदुओं की दुकानों को लूटा जा रहा है. घरों में आग लगाई जा रही है. महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है. घिनौनी हरकत धार्मिक नारों के साथ की जा रही है." प्रदर्शनकारी अनिल लुक्कड़ ने कहा कि प्रदर्शन सांकेतिक रूप से किया गया है.


Bastar: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा का बंगबंधु ने किया विरोध, रैली निकाल किया पुतला दहन

बंगबंधु समाज ने रैली के बाद जलाया पुतला

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी हिंदुओं पर अत्याचार करने से बाज नहीं आये तो परिणाम बुरा होगा. उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि मंदिरों को तोड़ने से बस्तर के लोग भी काफी आक्रोशित हैं. बंगीय समाज का प्रदर्शन केवल बस्तर में ही नहीं बल्कि संभाग के सभी जिलो में भी लगातार हो रहा है. गौरतलब है कि सन 1971 में बांग्लादेश से पलायन किये हजारों लोगों को छत्तीसगढ़ के भी कई हिस्सों में बसाया गया है.

वर्तमान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से बंगबंधु समाज में काफी नाराजगी है. विरोध स्वरूप बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार का विरोध करते हुए कट्टरपंथी का पुतला दहन किया. 

ये भी पढ़ें: Dantewada: उफान मारती नदी को पार कर नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे जवान, मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ratanpur News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, 9 लोग घायल
रतनपुर: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, 9 लोग घायल
Dhamtari News: खेत में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
धमतरी: खेत में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
Chattisgarh News: 'घर में प्रार्थना सभी रखने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं', छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का अहम आदेश
'घर में प्रार्थना सभी रखने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं', छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का अहम आदेश
डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर संभाग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 93 हथियार और 14 करोड़ रुपये बरामद
डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर संभाग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 93 हथियार और 14 करोड़ रुपये बरामद

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
UP Toll Tax Rate: यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
ट्रंप के झूठ का अमेरिकी रिपोर्ट में ही पर्दाफाश, ईरान के पास अभी भी मिसाइलों की भयंकर भरमार, हजारों ड्रोन एक्टिव
ट्रंप के झूठ का अमेरिकी रिपोर्ट में ही पर्दाफाश, ईरान के पास अभी भी मिसाइलों की भयंकर भरमार, हजारों ड्रोन एक्टिव
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
Viral Video : तेल की किल्लत के बीच पेट्रोल से बाइक धुलता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
तेल की किल्लत के बीच पेट्रोल से बाइक धुलता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलता है 2 करोड़ तक का लोन, इस तरह फायदा उठा सकते हैं किसान
केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलता है 2 करोड़ तक का लोन, इस तरह फायदा उठा सकते हैं किसान
Embed widget