एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने मोर बिजली ऐप का वर्जन 2.0 को किया लॉन्च, अब उपभोक्ताओं को मिलेंगी 36 नई सुविधाएं

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने मोर बिजली ऐप का वर्जन 2.0 लॉन्च कर दिया है. इस ऐप के जरिए बिजली उपभोक्ता अब घर बैठे बैठे 36 प्रकार की सुविधा का लाभ ले पाएंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) ने ‘मोर बिजली ऐप 2.0‘का शुभारंभ कर दिया है. मोर बिजली ऐप के पहले वर्जन के अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर बिजली ऐप का दूसरा वर्जन 2.0 लॉन्च कर दिया है. लोगों की सुविधाओं को और बेहतर करते हुए मोर बिजली ऐप 2.0 में अब उपभोक्ताओं को 36 प्रकार की सेवाएं मिलेंगी. 

सीएम भुपेश बघेल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा "उपभोक्ताओं को घर बैठे ही अब मोर बिजली ऐप 2.0 में पहले वर्जन से अधिक सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए मोर बिजली ऐप दूसरा दफ्तर बन गया है और खुशी की बात है कि इस ऐप में बिजली विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां छत्तीसगढ़ी बोली में उपलब्ध होंगी."

36 प्रकार की उपभोक्ता सेवाएं मिलेंगी
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस नए ऐप में हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही बिजली बिल हाफ योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को योजना के प्रारंभ से लेकर अब तक बिजली बिल में प्राप्त छूट की राशि के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी. साथ ही उपभोक्ता इस ऐप के जरिए छूट की राशि का प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर पाएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लॉन्च किए गए मोर बिजली ऐप 2.0 में 36 प्रकार की उपभोक्ता सेवाएं मिलेंगी. इसमें बिल की जानकारी, गणना, दरें, ऑनलाइन भुगतान सुविधाएं, नजदीकी भुगतान केन्द्र, पिछले दो वर्षों का बिल भुगतान विवरण और बिजली बिल हाफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी मिलेगी. 

बिजली कनेक्शन प्रोफाइल बना पाएंगे
साथ ही उपभोक्ता इस ऐप के जरिए बिजली बंद, आपातकालीन और विद्युत अवरोध, ट्रांसफार्मर की खराबी आदि की शिकायतें भी कर सकेंगे.  इसके अलावा उपभोक्ता इस ऐप के जरिए नए बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, टैरिफ परिवर्तन, लोड बढ़ाने-घटाने, मीटर शिफ्टिंग जैसी सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे. साथ ही उपभोक्ता इस ऐप के जरिए अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे. यही नहीं ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली कनेक्शन प्रोफाइल बना पाएंगे. एसएमएस और मोबाईल ऐप की भाषा का चुनाव भी आसानी से हो सकेगा. 

बता दें बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली कनेक्शन से संबंधित बिजली ऑफिस, फ्यूज ऑफ कॉल सेन्टर, भुगतान केन्द्र का पता, सहायक/कनिष्ठ अभियंता का नाम और  कई आवश्यक जानकारियां मालूम नहीं रहती हैं. इसलिए मोर बिजली मोबाइल ऐप वर्जन 2.0 में उपभोक्ता को ये सभी जानकारियां बिजली कनेक्शन प्रोफाइल में उपलब्ध कराई गई हैं. इसमें उपभोक्ता से संबंधित मीटर, पोल, ट्रांसफार्मर, 11 केवी फीडर सबस्टेशन और अन्य आवश्यक जानकारियां भी शामिल हैं. 

 छत्तीसगढ़ी बोली में उपलब्ध ऐप
नए मोर बिजली ऐप को प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ी बोली में उपलब्ध कराया गया है. जिन उपभोक्ताओं ने छत्तीसगढ़ी बोली को एसएमएस की भाषा के रूप में चुना है. उन्हें मासिक बिजली बिल, बिल भुगतान, बिल भुगतान रिमाइन्डर और बिल भुगतान की जानकारी छत्तीसगढ़ी में भेजी जाएगी. इसके साथ ही यह छत्तीसगढ़ी बोली का प्रदेश का पहला शासकीय मोबाइल ऐप बन चुका है.

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल की जानकारी, बिजली बिल का भुगतान और बिजली बंद होने की शिकायत के लिए मोर बिजली ऐप का भरपूर उपयोग किया जा रहा है. बिजली बंद होने की लगभग 50 फीसदी से अधिक शिकायतें मोर बिजली ऐप के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं. वहीं शिकायतों की समय-सीमा में निराकरण भी 70 से बढ़कर अब 94 फीसदी हो गया है.

Thermal Power Project In Korba: कोरबा में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन, सीएम बघेल ने रखी आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget