एक्सप्लोरर

वक्फ कानून का विरोध करने वाले हो जाएंगे खुश! SC के आदेश पर अमानतुल्लाह खान ने दिया ऐसा बयान

Waqf Act Hearing: आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट हैं.

वक्फ कानून को लेकर गुरुवार (17 अप्रैल) को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि अभी वक्फ बोर्ड या काउंसिल में नई नियुक्ति न हो. इसके साथ ही सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वक्फ घोषित संपत्तियां और रजिस्टर्ड संपत्तियां को पहले की तरह बने रहने दिए जाएं. इस पर अब आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अमानतुल्लाह खान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने जो कहा कि उससे इस कानून का विरोध करने वाले खुश हो जाएंगे!

मैं सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रगुजार- अमानतुल्लाह खान

अमानतुल्लाह खान ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं. सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों का, तमाम वकीलों का जिन्होंने धर्म से ऊपर उठकर हमारे लिए खड़े हुए और मेहनत की. इस मुल्क को बचाने का साथ दिया. आज हम इस फैसले से पूरी तरह मुतमइन (संतुष्ट) हैं. जिस तरह से आज केंद्र सरकार ने आकर कहा कि हम किसी तरह का कोई नया रिस्ट्रीक्शन नहीं करेंगे. कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे, जो प्रॉपर्टी वक्फ बाइ यूज इस्तेमाल होती आई हैं वो रहेंगी. मस्जिद, दरगाहें और कब्रिस्तान तमाम ऐसे ही रहेंगे. वक्फ के जो मेंबर हैं, उसके तहत भी वो किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेंगे. किसी तरह का अपॉइनमेंट नहीं करेंगे." 

डीएम सबसे ऊपर कैसे हो सकता है- आप विधायक

सरकार की तरफ से सात दिनों का समय मांगा गया है, इस पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, "सात दिनों में वो जवाब दाखिल करेंगे. उसके बाद पांच दिन हम लोगों को दिया गया है." डीएम की भूमिका पर उन्होंने कहा, "डीएम सबसे ऊपर कैसे हो सकता है. वो तो हटना ही हटना है. 100 फीसदी है कि वो हटेगा. जो वक्फ बोर्ड था, जैसे था वैसे ही रहेगा."

'हम जैसा चाहते थे वैसा ही हुआ'

आप विधायक ने कहा, "जैसा हम चाहते थे वैसा ही हुआ है. मैं वक्फ से जुड़ा रहा हूं, चेयरमैन रहा हूं, तो मुझे इसकी तमाम बारीकियां मालूम हैं. कहां से कमजोर किया जा सकता है, इसलिए हम इस फैसले से पूरी तरह मुतमइन हैं." बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget