एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का यूपी के सीएम पर निशाना, कहा- 'योगी जी बताएं कि...'

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने आप की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन योगी बताएं कि यूपी में कितने घंटे बिजली आती है.

Arvind Kejriwal On CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के रण में उतर चुके हैं. उन्होंने गुरुवार (23 जनवरी) को पहली बार किराड़ी में जनसभा को संबोधित किया और लोगों से बीजेपी को समर्थन देने की अपील की. इस दौरान सीएम योगी के निशाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल थे.

योगी के हमलों के बाद केजरीवाल ने पलटवार किया. उन्होंने हरिनगर की जनसभा में कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दिल्ली आए हुए हैं. मैं आज उनसे पूछना चाहता हूं कि जनता कह रही है दिल्ली में 24 घंटे बिजली आ रही है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन योगी जी बताएं कि कितने घंटे बिजली आती है यूपी में. यूपी में 10-10 घंटे के पावर कट लगते हैं.''

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''यूपी में 400 यूनिट पर 4000 रूपये का बिल आता है दिल्ली में 0 आता है. योगी बताएं कि आता है या नहीं?''

क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन का जिक्र करते हुए कहा, ''हम सौभाग्यशाली हैं कि देश और दुनिया को पूज्य संतों आशीर्वाद मिल रहा है. यदि मैं और मेरा मंत्रिमंडल के सहयोगी गंगा में स्नान कर सकते हैं, तो क्या आम आदमी पार्टी के लोग यमुना में स्नान कर सकते हैं? इस बात का जवाब उन्हें (अरविंद केजरीवाल) देना चाहिए.''

उन्होंने आगे कहा, ''ये राष्ट्रीय राजधानी है, NDMC इलाके को छोड़ दें तो समूची दिल्ली की क्या हाल है, सब जानते हैं.''

बीजेपी पर अरविंद केजरीवाल का निशाना

अरविंद केजरीवाल ने पानी के बिल को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''इन्होंने (बीजेपी) LG के साथ पता नहीं क्या षड्यंत्र रचा, मेरे जेल जाने के बाद हजारों के पानी के बिल आने लगे, लेकिन बिल मत भरना. हमारी सरकार आने के बाद सारे बिल माफ कर देंगे.''

उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार आएगी तो महिलाओं को 2100 रुपये देंगे. महिलाएं समझदार हैं, लेकिन मर्द थोड़े भटक जाते है. बीजेपी की तरफ चले जाते हैं, लेकिन सभी महिलाएं इनको समझाएंगी.''

दिल्ली में चुनाव से पहले BJP को झटका, ये दो नेता अपनी टीम के साथ AAP में हुए शामिल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मनीष सिसोदिया के घर होली खेलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'BJP ने शराब की...'
दिल्ली: मनीष सिसोदिया के घर होली खेलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'BJP ने शराब की...'
Delhi News: मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, बोले- 'आज कट्टर ईमानदार...'
दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, बोले- 'आज कट्टर ईमानदार...'
Delhi News: 'अब शुरू हुआ असली घोटाला...', होली पर दिल्ली में शराब की दुकान खुले रहने पर हमलावर हुई AAP
'अब शुरू हुआ असली घोटाला...', होली पर दिल्ली में शराब की दुकान खुले रहने पर हमलावर हुई AAP
Holi 2026: देशभर में होली की धूम, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
देशभर में होली की धूम, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
Video: मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget