एक्सप्लोरर

आतिशी को CM चुने जाने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कही ये बात

Delhi New CM: आप के विधायक दल की बैठक में दिल्ली की मौजूदा शिक्षा मंत्री आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई. आतिशी के शिक्षा के अलावा भी कई विभाग हैं.

आतिशी दिल्ली की अगली सीएम होगी. आप विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई. अब अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एक्स पर लिखा 'आतिशी जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं.'

वहीं सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि उन्हें दुख है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही उनके जैसे नेता को ऐसी जिम्मेदारी दे सकती है. बता दें कि विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे पर सबने सहमति जताई.

सीएम केजरीवाल ने आतिशी को यह बधाई पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए दी है. जिसमें सिसोदिया ने आतिशी की तारीफ की है तो साथ ही पीएम मोदी पर जमकर प्रहार भी किया है. 

मनीष सिसोदिया ने 'एक्स' का सहारा लेते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक बहुत ही घिनौना राजनीतिक षड्यंत्र रचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और आप के अन्य नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाए. जेल भेजा. ईमानदारी पर सवाल उठाए. सरकार तोड़ने की कोशिश की.''

पूर्व शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने आगे लिखा, ''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिलेरी के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया. चुनाव तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी आज आतिशी जी को दी गई है. ''

सिसोदिया ने बताई आतिशी की जिम्मेदारी
सिसोदिया ने बताया कि सीएम बनने के बाद आतिशी क्या काम करेंगी. मनीष सिसोदिया ने आगे लिखा, ''आतिशी के हिस्से में आज मुख्यत दो काम है- 1.दिल्ली की जनता अरविंद जी के इस्तीफ़े से और मोदी जी के षड्यंत्र से बेहद आहत हैं. कई लोग रो रहे हैं और वो चाहते हैं कि अरविंद जी वापस सीएम बने. आतिशी को दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल जी को दोबारा दिल्ली का CM बनाना है."

उन्होंने आगे कहा, ''2.अगले कुछ महीनों में दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए BJP, केजरीवाल जी द्वारा दी गई सुविधाओं को ख़त्म करने की पूरी कोशिश करेगी. फ्री बिजली बंद करने की कोशिश करेगी. स्कूल-अस्पतालों को ख़राब करने की कोशिश करेगी. फ़्री दवाई बंद करने की कोशिश करेगी. नालों व सीवर सफ़ाई का काम बंद करने की कोशिश करेगी.''

बीजेपी के आतंक से दिल्ली को बचाएंगी आतिशी- सिसोदिया
सिसोदिया ने आतिशी से खास अपील भी की है. सिसोदिया ने कहा, ''आतिशी जी की यह ज़िम्मेदारी है कि BJP के इस आतंक से दिल्ली की जनता की रक्षा करेंगी. मुझे पूरा यक़ीन हैं कि आतिशी जी इन कठिन ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी. मेरी हार्दिक शुभकाननाए आतिशी जी के साथ हैं.'' बता दें कि बीजेपी ने आतिशी के नया सीएम चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए  कहा है कि वह कठपुतली सीएम बनेंगी.

Delhi: अरविंद केजरीवाल ही नहीं, दिल्ली के ये नेता भी पूरा नहीं कर पाए थे अपना CM कार्यकाल, नाम जान चौंक जाएंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट की सख्ती के बाद DU का बड़ा फैसला, कैंपस में अब प्रदर्शन से पहले छात्रों को करना होगा यह काम
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद DU का बड़ा फैसला, कैंपस में अब प्रदर्शन से पहले छात्रों को करना होगा यह काम
Delhi Budget 2026: बजट में MCD के लिए खुला खजाना, मिला 1266 करोड़ का फंड, मेयर ने बताया ‘ऐतिहासिक’
दिल्ली के बजट में MCD के लिए खुला खजाना, मिला 1266 करोड़ का फंड, मेयर ने बताया ‘ऐतिहासिक’
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज धूप, कल से फिर बारिश और आंधी की एंट्री! मौसम में आएगा डबल ट्विस्ट
दिल्ली-NCR में आज धूप, कल से फिर बारिश और आंधी की एंट्री! मौसम में आएगा डबल ट्विस्ट

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Rinku Singh: रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
O Romeo OTT Release: शाहिद-तृप्ति की 'ओ रोमियो' ओटीटी पर मचाने आ रही धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'ओ रोमियो' ओटीटी पर मचाने आ रही धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget