एक्सप्लोरर

वोटिंग से एक दिन पहले EC से अरविंद केजरीवाल की शिकायत, 'आज रात लोगों की ऊंगली पर...'

Arvind Kejriwal Meets EC: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने उनकी शिकायतें सुनीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल वोटिंग से एक दिन पहले मंगलवार (4 फरवरी) को चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे. आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी साथ थे. इस मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपनी शिकायतें दी हैं और हमें कार्रवाई का आश्वासन मिला है.

दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर गुंडागर्दी कराई जा रही- केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम चुनाव आयोग से मिलकर आ रहे हैं. उन्होंने हमें बताया कि सामान्य तौर पर साइलेंट पीरियड में चुनाव आयोग मिलता नहीं है. हम चुनाव आयोग का शुक्रिया अदा करते हैं. हमने चुनाव आयोग को ऐसे मामले बताए जिसकी वजह से जगह-जगह हिंसा हो रही है. गुंडागर्दी हो रही है. कैसे दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करके गुंडागर्दी करवाई जा रही है."

'EC से सुनिश्चित किया कि लोग घऱ से निकल सकें'

इसके आगे उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी. चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए वो सभी कदम उठाएंगे. हमने ये भी बताया कि बहुत बड़े स्केल के ऊपर वोटर सप्रेशन हो सकता है. इस गुंडागर्दी की वजह से, पुलिस की गुंडागर्दी की वजह से, बीजेपी की गुंडागर्दी की वजह से कई जगह हो सकता है कि लोग डर के मारे दशहत में घर से वोट डालने के लिए न निकलें. चुनाव आयोग ने कहा है कि वो सुनिश्चित करेंगे कि लोग घर से निकल सकें."

'आज रात लोगों की ऊंगली पर काली इंक लगाई सकती है'

पूर्व सीएम ने ये भी कहा, "तीसरी बात थी कि ये आशंका है कि बड़े स्तर के ऊपर आज रात को पैसे देकर या डरा धमकाकर लोगों की ऊंगली पर काली इंक लगा दी जाएगी ताकि वो कल वोट डालने न जा सकें. इसके ऊपर भी चुनाव आयोग ने समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है."  

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ जुटे हुए हैं. पुलिस और सभी एजेंसियों को बिना गतिरोध पैदा हुए चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. अगर कहीं गतिरोध होता है तो कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

दिल्ली में वोटिंग के दिन मेट्रो और DTC बसों की टाइमिंग में बदलाव, जानें शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan Time in Delhi: दिल्ली में आज कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में आज कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
Delhi News: मुफ्त सिलेंडर से लेकर 'लखपति बिटिया' तक, दिल्ली सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला
मुफ्त सिलेंडर से लेकर 'लखपति बिटिया' तक, दिल्ली सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला
'भारत का रिश्ता ईरान के साथ...', इजरायल के साथ जंग के बीच कांग्रेस नेता तारिक अनवर का बड़ा बयान
'भारत का रिश्ता ईरान के साथ...', इजरायल के साथ जंग के बीच कांग्रेस नेता तारिक अनवर का बड़ा बयान
Holi Delhi Metro Time: होली पर मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानें कितने बजे से मिलेगी पहली मेट्रो
दिल्ली: होली पर मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, जानें कितने बजे से मिलेगी पहली मेट्रो

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget