एक्सप्लोरर

'इंडिया गठबंधन तोड़ने का है दबाव', ED समन पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले दिनों ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सातवां समन जारी किया था. ईडी ने सोमवार (26 फरवरी) को पेश होने के लिए कहा था.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार (26 फरवरी) को ईडी के सामने पेश नहीं हुए. उन्होंने कहा कि ईडी खुद कोर्ट गई है, एजेंसी को भरोसा रखना चाहिए. उन्होंने कहा, ''इंडिया गठबंधन तोड़ने का दबाव है. लोगों को पकड़कर जेल में डाला जा रहा है.''

केजरीवाल ने कहा, ''क्या ईडी या केंद्र सरकार को कोर्ट पर भरोसा नहीं है. कोर्ट पर भरोसा रखना चाहिए. कोर्ट के आदेश का इंतजार करना चाहिए. अगर कोर्ट कहेगी कि जाओ तो हम जाएंगे. उनका मकसद है कि गठबंधन तोड़ दो, हम गठबंधन नहीं तोड़ेंगे.''

सीएम केजरीवाल दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक साल पूरे होने पर राजघाट पहुंचे थे. उन्होंने कहा, ''एक साल पहले मनीष सिसोदिया को झूठे मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था. हमें उन पर गर्व है, हम उनसे प्रेरणा लेते हैं उन्होंने गरीबों के बच्चों के सपनों को पर देने का काम किया है.''

आप-कांग्रेस साथ लड़ेगी चुनाव

बता दें कि पिछले ही दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के तहत दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और गोवा में साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने नई आबकारी नीति मामले में सातवां समन भेजकर जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था. बता दें कि सीएम केजरीवाल की तरफ से पांचवें समन को नजरअंदाज करने के बाद ईडी कोर्ट गई थी.

16 मार्च को होगी सुनवाई

इसके बाद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए. मुख्यमंत्री ने कोर्ट को बताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और चालू बजट सत्र के कारण वे अदालत में वे शारिरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके. कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है.

Maharashtra: मराठा आरक्षण और किसान आंदोलन पर आदित्य ठाकरे बोले- 'किसी के साथ अन्याय...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार का जिक्र कर विजय गोयल बोले, '75 की आयु के बाद स्वेच्छा से हटने की परंपरा बननी चाहिए'
नीतीश कुमार का जिक्र कर विजय गोयल बोले, '75 की आयु के बाद स्वेच्छा से हटने की परंपरा बननी चाहिए'
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
केजरीवाल का बड़ा आरोप! बोले- फांसी घर को 'टिफिन रूम' बताकर स्वतंत्रता सेनानियों को नीचा दिखा रही BJP
केजरीवाल का बड़ा आरोप! बोले- फांसी घर को 'टिफिन रूम' बताकर स्वतंत्रता सेनानियों को नीचा दिखा रही BJP
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget