एक्सप्लोरर

Delhi Lok Sabha Election: अरविंदर सिंह लवली का बड़ा बयान, 'दोबारा BJP छोड़ने की बजाय मैं...'

Arvinder Singh Lovely News: अरविंदर सिंह लवली ने हाल ही में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया. वो दिल्ली में बीजेपी के स्टार प्रचारक भी बनाए गए हैं.

हाल ही में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने वाले अरविंदर सिंह लवली ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी छोड़ने के बजाय राजनीति छोड़ देंगे. बुधवार (8 मई) को उन्होंने ये बात कही. बीजेपी ने दिल्ली लोकसभा चुनावों के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लवली को जगह दी है.

अरविंद सिंह लवली पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पिछले सप्ताह बीजेपी में शामिल हो गए थे. इससे पहले भी लवली 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. हालांकि, कुछ महीनों के भीतर वह 2018 में वापस कांग्रेस में लौट आये थे.

तब से वह कांग्रेस में थे और हाल में दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पसंद को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी . लवली ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछली बार मैंने गुस्से के कारण कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि, इस बार हमने ठंडे दिमाग और बहुत सोच-विचार के साथ फैसला किया है. अब हम यहीं (बीजेपी में) राजनीति करेंगे या पार्टी छोड़ने के बजाय राजनीति छोड़ देंगे.’’

लवली के साथ मौजूद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लवली और अन्य नेता पार्टी में अपनी भूमिका तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे. लवली ने कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता की भूमिका सबसे अहम होती है और पार्टी उन्हें जो निर्देश देगी, वह उस भूमिका को निभाएंगे और पार्टी के लिए प्रचार करेंगे.

लवली दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में दिल्ली कांग्रेस के कई अन्य नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘राजकुमार चौहान उत्तर पश्चिम दिल्ली में एक बड़े नेता हैं लेकिन उनका प्रभाव केवल उस निर्वाचन क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है. इसी तरह, मैं और नसीब सिंह यमुनापार क्षेत्र में सक्रिय हैं जहां दो सीट हैं. यह सिर्फ शुरुआत है, अगर पार्टी अनुमति देगी तो (कांग्रेस के) हमारे अन्य मित्र भी शामिल हो जाएंगे.’’

एस्ट्राजेनेका ने बाजार से हटाई कोविड वैक्सीन तो BJP पर हमलावर हुए सौरभ भारद्वाज, पूछे तीखे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अप्रैल महीने में दिल्ली में लगी ठंड! बारिश ने 3 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
अप्रैल महीने में दिल्ली में लगी ठंड! बारिश ने 3 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
Delhi News: 22 साल के बेटे ने ही की थी पिता-चाचा की हत्या, पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
दिल्ली: 22 साल के बेटे ने ही की थी पिता-चाचा की हत्या, पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
दिल्ली में दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, इन इलाकों में होगी किल्लत, जानें क्या है वजह?
दिल्ली में दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, इन इलाकों में होगी किल्लत, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget