एक्सप्लोरर

Kamal Nath: 'कमलनाथ के लिए BJP के दरवाजे न खुले थे और न खुले हैं', तजिंदर पाल सिंह बग्गा का बयान

Kamal Nath News: कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए कभी ऐसा संभव नहीं हो पाएगा.

Tajinder Bagga On Kamal Nath: बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि बहुत से मित्रों के फोन आ रहे हैं और वो कमलनाथ के बारे में पूछ रहे हैं. मैंने उनसे फोन पर भी कहा है और यहां भी कह रहा हूं कि सिखों के हत्यारे और हिन्द दी चादर गुरु तेग बहादुर जी के गुरुद्वारे रकाबगंज साहिब को जलाने वाले कमलनाथ के लिए बीजेपी के दरवाजे न खुले थे न खुले हैं.

तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आगे लिखा-''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए कभी ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, ऐसा मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं.'' बता दें कि राजनीति के गलियारों में ऐसी अटकलें हैं कि कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ अपने समर्थकों के साथ जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मौजूदा समय में छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद हैं. सूत्रों के मुताबिक अटकलें हैं कि उनके बेटे नकुलनाथ या उनकी बहू को लोकसभा चुनाव में बीजेपी से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने साफ तौर से कहा है कि कमलनाथ के लिए बीजेपी के दरवाजे न खुले थे और न खुले हैं.

कमलनाथ को लेकर खबरें निराधार-जीतू पटवारी

उधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरों को अफवाह करार दिया है. उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने करीब 45 साल के सियासी सफर में अच्छे और बुरे वक्त में पार्टी का साथ दिया है. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी कमलनाथ को अपना तीसरा बेटा मानती थीं. जीतू पटवारी ने दावा किया कि कमलनाथ को लेकर जो अटकलें हैं वो बिल्कुल निराधार हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ऐसी खबरों को लेकर मीडिया पर सवाल उठाए और इसे पूरी तरह से निराधार बताया.

ये भी पढ़ें: कमलनाथ के BJP में शामिल होने के सवाल पर जयराम रमेश की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैं सिर्फ काशी विश्वनाथ की बात...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा चुनाव में टिकट के बदले 7 करोड़ का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर FIR, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
हरियाणा चुनाव में टिकट के बदले 7 करोड़ का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर FIR, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
एक्टिविस्ट हिरासत मामला: दिल्ली पुलिस ने HC में कहा, 'सभी आरोप झूठे, कानून के तहत हुई पूछताछ'
एक्टिविस्ट हिरासत मामला: दिल्ली पुलिस ने HC में कहा, 'सभी आरोप झूठे, कानून के तहत हुई पूछताछ'

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget