एक्सप्लोरर

वक्फ कानून के समर्थन में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की पदयात्रा, दिल्ली के शाहीन बाग में निकाली रैली

Waqf Amendment Bill: शाहीन बाग में वक्फ संशोधन एक्ट के समर्थन में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस और RAF की तैनाती की गई है.

Waqf Amendment Bill: नई दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रविवार (6 अप्रैल) को वक्फ संशोधन एक्ट (Waqf Amendment Bill 2024) के समर्थन में बीजेपी अल्पसंख्यक (BJP Minorities) मोर्चा की ओर से पदयात्रा निकाली गई. इस कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी (Jamal Siddiqui) भी शामिल हुए.

हालांकि, जिस स्थान पर पदयात्रा की इजाजत मांगी गई थी, वहां अनुमति नहीं मिली, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनज़र मौके पर पुलिस और RAF (Rapid Action Force) की भारी तैनाती की गई है.

प्रधानमंत्री का धन्यवाद- जमाल सिद्दीकी
जमाल सिद्दीकी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहता हूं. पूरे ओखला के लोग उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने पूराने लूट क्लासेस को रद्द कर के एक अच्छा कानून बनाया है. अब वक़्फ़ बोर्ड (Waqf Board) के पैसे और योजनाओं का सही इस्तेमाल होगा, जिससे जरूरतमंद गरीबों को शिक्षा, शादी या दूसरे कामों में फायदा पहुंचेगा."

उन्होंने आगे कहा, "हम यहां सिर्फ धन्यवाद देने के लिए जमा हुए हैं. हम नहीं चाहते कि कोई अप्रिय घटना हो, इसलिए हम खुद भी सतर्क हैं. पुलिस अपना काम कर रही है और हम उसकी भूमिका का सम्मान करते हैं."

वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पारित होने के बाद से ही शाहीन बाग इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है. इलाके में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है और पुलिस हर गली, हर नुक्कड़ पर कड़ी नजर बनाए हुए है. सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

बता दें कि शाहीन बाग़, जो नागरिकता कानून विरोधी (CAA) आंदोलन के लिए चर्चित रहा है, एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. पुलिस प्रशासन इस पदयात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए आयोजकों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार संवाद जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले सिंडिकेट का खुलासा, गैंग का सरगना जय भगवान गिरफ्तार
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले सिंडिकेट का खुलासा, गैंग का सरगना जय भगवान गिरफ्तार
दिल्ली: 12 लाख की ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार
दिल्ली: 12 लाख की ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार
दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन 500 मीटर से अधिक की केबल चोरी, Metro की रफ्तार पर लगा ब्रेक
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन 500 मीटर से अधिक की केबल चोरी, Metro की रफ्तार पर लगा ब्रेक

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget