एक्सप्लोरर

दिल्ली में पानी संकट पर BJP का प्रोटेस्ट, जानें- वीरेंद्र सचदेवा की क्या है दिल्ली के CM से मांग?

Delhi Water Crisis: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जल संकट प्राकृतिक नहीं है. यह आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से उत्पन्न संकट है.

Delhi BJP Protest: दिल्ली में मतदान भले ही संपन्न हो चुका है, लेकिन यहां का सियासी पारा अभी भी ठंडा नहीं हुआ है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता अब पानी संकट को लेकर एक-दूसरे के पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. यही वजह है कि दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली के हिस्से का पानी न छोड़ने का आरोप लगा रही हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली बीजेपी की महिला मोर्चा ने मंत्री आतिशी के आवास के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया. 

वहीं,दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यक्रताओं ने आईटीओ, स्थिति शहीदी पार्क के सामने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के कारण पैदा हुए दिल्ली में पानी संकट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं जलमंत्री आतिशी के इस्तीफे की मांग भी की.

इन नेताओं को किया डिटेन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू हुई आदर्श आचार संहिता के दौरन इस समय भी राजधानी समेत देश भर में धारा 144 लगी हुई है. इस कारण प्रदर्शन कर रहे दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, बीजेपी नेता प्रवीण खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज, ओम प्रकाश शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत लगभग 100 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस डिटेन कर आईपी स्टेट थाने ले गई. हालांकि, उन्हें कुछ देर बाद ही चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का जल संकट प्राकृतिक नहीं है. यह आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से उत्पन्न संकट है. दिल्ली की जनता इस बात को समझ चुकी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आज अगर एक-एक बूंद पानी के लिए तड़प रही है तो उसके इकलौते जिम्मेदार दिल्ली की सरकार है. 

हरियाणा से मिल रहा दिल्ली को पानी

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 1 मई से 29 मई तक प्रतिदिन 1049 क्यूसेक पानी हरियाणा सरकार ने दिल्ली को दिया है. जबकि जलमंत्री आतिशी हरियाणा सरकार द्वारा कम पानी छोड़े जाने का आरोप लगाकर कोर्ट जाने की बात कह रही हैं. यह पहली बार नहीं है जब पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार कोर्ट जाएगी. केजरीवाल सरकार इससे पहले भी 2021 में कोर्ट जा चुकी है, जहां कोर्ट द्वारा फटकार लगाते हुए कहा गया था कि दिल्ली सरकार को पूरा पानी मिल रहा है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मनीष सिसोदिया के घर होली खेलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'BJP ने शराब की...'
दिल्ली: मनीष सिसोदिया के घर होली खेलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- 'BJP ने शराब की...'
Delhi News: मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, बोले- 'आज कट्टर ईमानदार...'
दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, बोले- 'आज कट्टर ईमानदार...'
Delhi News: 'अब शुरू हुआ असली घोटाला...', होली पर दिल्ली में शराब की दुकान खुले रहने पर हमलावर हुई AAP
'अब शुरू हुआ असली घोटाला...', होली पर दिल्ली में शराब की दुकान खुले रहने पर हमलावर हुई AAP
Holi 2026: देशभर में होली की धूम, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
देशभर में होली की धूम, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget