एक्सप्लोरर

दिल्ली: 15 नवंबर से शुरू हो सकती है 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना', अयोध्या की भी कर सकेंगे यात्रा

दिल्ली में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 15 नवंबर से शुरू होने की संभावना है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराती है.

दिल्ली: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत राजधानी दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा सेवा 15 नवंबर से फिर से शुरू होने की संभावना है. खास बात ये है कि इस योजना में अयोध्या को भी शामिल कर लिया गया है जिसके बाद अब, लोग सरकार द्वारा वित्त पोषित अयोध्या की यात्रा का भी आनंद ले सकेंगे. बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को रोक दिया गया था.

बता दें कि हाल ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को फिर से शुरू करने की संभावना तलाशने के लिए एक बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि सभी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए तीर्थयात्रा को सुरक्षित रूप से फिर से शुरू किया जा सकता है.

यात्रा शुरू करने को लेकर DTTDC को भेजा गया है पत्र

दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल ने कहा कि दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) को एक पत्र भेजा गया है जिसमें 15 नवंबर से सेवाओं को फिर से शुरू करने की सरकार की योजना के बारे में बताया गया है. ये पत्र डीटीटीडीसी द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन को भेजा जाएगा.

तीर्थयात्रा पहले चार स्थलों के लिए शुरू होगी

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में तीर्थयात्रा चार स्थलों अयोध्या, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ और द्वारकाधीश के लिए शुरू होगी. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने योजना के तहत अयोध्या को एक और तीर्थ स्थल के रूप में जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

रेलवे द्वारा ट्रेनें उपलब्ध कराए जाने के बाद तीर्थयात्रा शुरू होगी

दिल्ली सरकार की तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष बंसल ने कहा कि रेलवे द्वारा ट्रेनें उपलब्ध कराए जाने के बाद तीर्थयात्रा फिर से शुरू होगी, जिसके लिए तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है. इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग नोडल एजेंसी होगा, जबकि यात्रा और ठहरने की व्यवस्था डीटीटीडीसी द्वारा की जाएगी. अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं.

हाल ही में केजरीवाल ने अयोध्या यात्रा को योजना में किया था शामिल

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हाल ही में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी में पूजा-अर्चना के दौरान घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार दिल्ली के उन सभी वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थयात्रा को पूरी तरह से वित्तपोषित करेगी जो अयोध्या जाने और पूजा करने की इच्छा रखते हैं.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ा दिया है, यहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. केजरीवाल ने यह भी घोषणा की थी कि अगर आप पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जीतती है, तो उनकी सरकार सभी लोगों को अयोध्या में पूरी तरह से वित्त पोषित तीर्थयात्रा प्रदान करेगी.

ये भी पढ़ें

Deepotsav 2021: साल दर साल अयोध्या ने दीपोत्सव में कैसे बनाया दीए जलाने का रिकॉर्ड, जानें यहां

UP Varanasi South Election 2022: वाराणसी दक्षिणी सीट पर 8 बार से BJP का है कब्जा, कौन भेदेगा यह अभेद्य किला? जानें भविष्यवाणी

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और गरज के साथ होगी बारिश, सुबह से ही बना मौसम, जानें IMD अपडेट
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और गरज के साथ होगी बारिश, सुबह से ही बना मौसम, जानें IMD अपडेट
दिल्ली: तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर लगाया भगवा झंडा, पुलिस ने हटाया
दिल्ली: तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर लगाया भगवा झंडा, पुलिस ने हटाया 
Delhi News: सेकेंड हैंड कार का धंधा छोड़ बना ड्रग्स तस्कर, दिल्ली पुलिस ने 2 करोड़ की हेरोइन के साथ दबोचा
सेकेंड हैंड कार का धंधा छोड़ बना ड्रग्स तस्कर, दिल्ली पुलिस ने 2 करोड़ की हेरोइन के साथ दबोचा
Delhi: दिल्ली मेट्रो में पहली बार 'इन-लाइन इंटरचेंज', एक ही लाइन पर बदल सकेंगे ट्रेन
दिल्ली मेट्रो में पहली बार 'इन-लाइन इंटरचेंज', एक ही लाइन पर बदल सकेंगे ट्रेन

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget