एक्सप्लोरर

सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी कार्रवाई, DUSIB अफसर के खिलाफ ACB जांच के दिए आदेश 

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अर​विंद केजरीवाल ने दिल्ली अर्बन सेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड की बैठक में कहा कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

Delhi News: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिल्ली अर्बन सेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड ( Delhi Urban Shelter Improvement Board) की बोर्ड बैठक हुई. इस दौरान बोर्ड ने जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. डूसिब की बोर्ड बैठक में भ्रष्टाचार में घिरे अधिकारियों का मुद्दा भी उठा. बोर्ड ने ऐसे भ्रष्ट अफसरों को लेकर सख्त रूख अपनाया है. सीएम ने एसीबी को आय से अधिक संपत्ति वाले मामलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं. 

सीएम के इस फैसले के बाद डूसिब (DUSIB) से सेवानिवृत्त एक अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं. अब एंटी क्राइम ब्रांच यह पता लगाएगी कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है या नहीं.

भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं 

इसके अलावा, कुछ अधिकारी अभी नौकरी में हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके खिलाफ जांच का प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखा गया. बोर्ड ने भ्रष्टाचार के दायरे में आने वाले लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली सरकार के किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. भ्रष्टाचार से जुड़े मामले जब भी संज्ञान में आए हैं, डूसिब बोर्ड ने उनके प्रति सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव रखा है.

अफसर के खिलाफ दर्ज हैं दो मामले

दरअसल, डूसिब से सेवानिवृत्त एक अधिकारी के खिलाफ दो शिकायतें 56(जे) के तहत दर्ज हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने डूसिब की विभिन्न शाखाओं में अपनी नौकरी के दौरान अपनी पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदी और बेची. इस मामले को उनके सेवानिवृत्त होने के बाद डूसिब की अनुशासनात्मक अथॉरिटी को भेजा गया था. अब मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

डूसिब की जमीन पर बनेगा मिनी स्टेडियम

डूसिब ने सुल्तानपुर माजरा के अंदर एससी/एसटी विभाग द्वारा बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम के लिए अपनी जमीन देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. यह मिनी स्टेडियम बन जाने से अनुसूचित जाति-जन जाति के बच्चों को वहां विश्वस्तरीय खेलों की ट्रेनिंग मिल सकेगी और वो भी ओलंपिक व कॉमनबेल्थ गेम्स में मेडल लाकर देश का नाम रौशन कर सकेंगे.

197 आश्रय गृहों का संचालन करता है डुसिब 

बता दें कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) बेघर लोगों को जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए 197 आश्रय गृहों का संचालन करता है. यह सुविधाएं आश्रय प्रबंधन एजेंसियों (एसएमए) द्वारा 24 घंटे प्रदान की जाती हैं. रैन बसेरों के संचालन और प्रबंधन के लिए डूसिब को 72.32 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दिया गया था. महामारी के दौरान बेघर लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 25 सितंबर 2020 को डूसिब की बैठक के दौरान आश्रय गृहों में मुफ्त भोजन प्रदान करने का निर्णय लिया. 

Delhi Weather Update: ​दिल्ली में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, ऑरेंज अलर्ट, घर से बाहर निकलते समय पढ़ लें IMD अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
दिल्ली: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
Delhi News: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फैली अफवाह, सरकार बोली- 'भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फैली अफवाह, सरकार बोली- 'भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
'जिम्मेदार पदों पर बैठी महिलाएं...', विमेन्स डे से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
'जिम्मेदार पदों पर बैठी महिलाएं...', विमेन्स डे से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा बयान
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'मैं सम्मान करती हूं, लेकिन..'
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget