एक्सप्लोरर

CM रेखा गुप्ता ने 700 करोड़ के विकास मिशन का किया ऐलान, कहा- 'दिल्ली में झुग्गियों के बदलेंगे दिन'

Rekha Gupta News: सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक पिछली सरकार ने झुग्गी में रहने वालों की कभी परवाह नहीं की. उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा गया. जबकि हमारी सरकार जमीनी बदलाव के लिए काम कर रही है.

Rekha Gupta News Today: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (8 अप्रैल) को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कई विकास कार्यों का निरीक्षण और उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार झुग्गीवासियों को पक्की सड़कें, साफ पानी, बच्चों के लिए पार्क और बेटियों की पढ़ाई के लिए स्कूल जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. 

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस साल के बजट में डूसिब (दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड) को झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का विशेष फंड दिया गया है. उन्होंने कहा, 'पिछली सरकारों ने झुग्गी में रहने वालों की कभी परवाह नहीं की. उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा गया, लेकिन अब दिल्ली सरकार जमीनी बदलाव के लिए काम कर रही है। ​दिल्ली में बहुत जल्द झुग्गियों के दिन बदलेंगे.' 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुर्वेदिक कैंप में डूसिब द्वारा तैयार की गई 40 नई गलियों का उद्घाटन किया और बताया कि इन इलाकों में स्वच्छ और सुरक्षित आवास के साथ जल निकासी, सड़कें, पार्क और स्कूल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ निर्माण नहीं बल्कि सभी के जीवन स्तर में सुधार लाना है. 

झुग्गियों में इन सुविधाओं को होगा विकास 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग क्षेत्र में जल, सड़क, नाला, स्वच्छता और विद्युत से जुड़ी कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं. 

सीएम ने सिंगलपुर चौक पर पीडब्ल्यूडी द्वारा ज्ञानशक्ति रोड पर सेंट्रल वर्ज का सौंदर्यीकरण, बीसी (ईस्ट) में डीजेबी द्वारा नई जल पाइपलाइन डालना, एमसीडी द्वारा एच नंबर 17 से 32 और 49 से 64 तक दो नई गलियों का निर्माण, बीसी और बीबी (ईस्ट) ब्लॉक में स्पीड ब्रेकर लगाना, आंबेडकर नगर में तीन नई गलियों (गली संख्या 5, 9 और 11) का निर्माण, शालीमार गांव की गली नंबर 1 की मरम्मत की योजना, डीए ब्लॉक में सभी विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण और हैदरपुर श्मशान घाट रोड की स्थिति का मूल्यांकन शामिल हैं. 

हर गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा विकास- रेखा गुप्ता 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गली-मोहल्ले तक विकास पहुंचे और लोग बेहतर, सुंदर और सुविधाजनक जीवन जी सकें. सरकार हर क्षेत्र में जाकर काम का जायजा ले रही है. ताकि लोगों के जीवन में असली बदलाव आ सके.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget