एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी की पहली बारिश से बढ़ी ठंड, प्रदूषण से मिली राहत, जानें IMD का अपडेट

Delhi Weather Today: दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को बारिश हुई. IMD ने शहर के अलग-अलग इलाकों में और बारिश होने का अनुमान जताया है. जबकि वायु गुणवत्ता में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई.  

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के जिन इलाकों में बारिश हुई उनमें पश्चिमी दिल्ली, बाहरी उत्तरी दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ इलाके शामिल हैं. अब मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में कहा है कि राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, नजफगढ़, दिल्ली छावनी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों समेत दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं. इन प्रणालियों के प्रभाव के कारण दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने का अनुमान है. 

इन इलाकों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. विभाग ने सोमवार सुबह मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए रहने का भी अनुमान लगाया है. 

प्रदूषण से राहत 

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है. दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने का सीधा असर यह हुआ कि सोमवार की सुबह लोगों को प्रदूषण से राहत मिली. आनंद विहार में सबसे ज्यादा एक्यूआई 164 और सिविल लाइंस मे 152 दर्ज किया गया.  

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 302 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा. इस महीने की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी. इससे पहले 30 नवंबर को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी और एक्यूआई 346 रहा था. 

रविवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 233 (खराब श्रेणी) की तुलना में गिरावट दर्शाता है. शहर के 38 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 23 में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शनिवार को केवल दो केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई थी. 

समीर ऐप के अनुसार, 13 केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ जबकि बाकी में ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई. दिसंबर की शुरुआत में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ था, जो ‘बहुत खराब’ से सुधरकर ‘खराब’ और फिर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी. लेकिन रविवार को वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ते हुए ‘मध्यम’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई. 

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है. सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है, लेकिन मंगलवार को यह गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच सकती है. 

AAP की योजनाओं को कितना पसंद करती है दिल्ली की जनता? पार्टी को फीडबैक में मिला चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन 500 मीटर से अधिक की केबल चोरी, Metro की रफ्तार पर लगा ब्रेक
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन 500 मीटर से अधिक की केबल चोरी, Metro की रफ्तार पर लगा ब्रेक
DTC बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर, पिंक सहेली कार्ड के बिना भी मिलेगी यह सुविधा
DTC बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर, पिंक सहेली कार्ड के बिना भी मिलेगी यह सुविधा
जलभराव से मिलेगी निजात, CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'मिशन मोड में नालों की सफाई का काम'
जलभराव से मिलेगी निजात, CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'मिशन मोड में नालों की सफाई का काम'

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget