एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता कर्ण सिंह का बड़ा बयान, 'युद्ध न हो तो बेहतर है'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि युद्ध से बचना फिलहाल बेहतर है, लेकिन हालात पर नजर बनाए रखनी होगी. प्रधानमंत्री देख रहे हैं कि क्या करना है.

Congress on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह (Karan Singh) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'जो जरूरी कदम हैं वे उठाने चाहिए. जहां तक युद्ध का सवाल है, उसमें दोनों पक्षों को भारी तबाही झेलनी पड़ती है. इसलिए अभी युद्ध न हो तो बेहतर है. 

उन्होंने कहा कि अब हालात किस दिशा में जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जैसी परिस्थितियां होंगी, उसी के अनुसार कदम उठाए जाएंगे. इस पर मैं कोई खास राय नहीं दे सकता, लेकिन यह तय है कि इस भयावह घटना की प्रतिक्रिया जरूर होगी. अब आगे क्या होगा, यह समय बताएगा.'

पाकिस्तान खुद जांच करे और बताए- कर्ण सिंह
डॉ. कर्ण सिंह से जब मीडिया ने पाकिस्तान के उस बयान पर सवाल पूछा कि पाकिस्तान इस हमले की जांच कराने के लिए तैयार है, तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी. कर्ण सिंह ने कहा, 'जब हमला उन्हीं की तरफ से करवाया गया है, तो वे अब जांच कर भी लें तो क्या फर्क पड़ेगा. वे खुद देखें कि किसने कराया है. जिन लोगों को भेजा गया था, उन्होंने अपना काम कर दिया, 26 निर्दोष लोगों को मार दिया. यह एक बेहद भयावह घटना है, ऐसा नहीं होना चाहिए था. इससे दोनों देशों को ही नुकसान होगा, किसी को फायदा नहीं होगा.'

दूसरे राज्यों में कश्मीरियों की सुरक्षा पर बोले कर्ण सिंह
डॉ. कर्ण सिंह ने साथ ही कश्मीर में छात्रों और आम नागरिकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, "ऐसे समय में एकजुटता बनाए रखना बेहद जरूरी है. मेरी प्रार्थना है कि कोई और घटना न हो. लोगों को अपने समाज में एकता बनाए रखनी चाहिए. अगर हम आपस में उलझ गए तो आतंकियों को दोहरी कामयाबी मिलेगी. हमें इस समय संयम और समझदारी से काम लेना होगा.'

पहलगाम हमला देश के लिए एक गहरी पीड़ा लेकर आया है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में बढ़ते हैं और भारत किस प्रकार इस गंभीर चुनौती का जवाब देता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी, खुद ही बचाते थे...', BJP सांसद रवि किशन ने बताई पश्चिम बंगाल की हकीकत
'दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी, खुद ही बचाते थे...', BJP सांसद रवि किशन ने बताई पश्चिम बंगाल की हकीकत
राघव चड्ढा क्या कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं? अलका लांबा ने कर दिया बड़ा दावा
राघव चड्ढा क्या कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं? अलका लांबा ने कर दिया बड़ा दावा
राघव चड्ढा के बयान पर AAP नेताओं का पलटवार, अब आतिशी बोलीं, 'आज देश में हर व्यक्ति...'
राघव चड्ढा के बयान पर AAP नेताओं का पलटवार, अब आतिशी बोलीं, 'आज देश में हर व्यक्ति...'
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगा भारी दबाव, पहले से करें प्लान
दिल्ली में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगा भारी दबाव, पहले से करें प्लान

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget