एक्सप्लोरर

Congress से मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर संदीप दीक्षित बोले- 'फैसले से हुई निराशा, उनको पार्टी ने काम करने से नहीं रोका' 

दिल्ली कांग्रेस के नेता व पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ( Sandeep Dixit) ने मिलिंद देवड़ा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राजनीति कोई व्यवसाय नहीं है. उन्हें पार्टी ने काम करने से नहीं रोका नहीं था.

Delhi News: महाराष्ट्र कांग्रेस (Congress) के तेजतर्रार नेता रहे मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली कांग्रेस के नेता व पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ( Sandeep Dixit) ने उन पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राजनीति कोई व्यवसाय नहीं है. उन्हें पार्टी ने काम करने से नहीं रोका नहीं था. मुझे मिलिंद जी के फैसले से निराशा हुई है. 

दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि अगर कोई लालच के लिए कहीं और जा रहा है तो ठीक है. अपनें का साथ छोड़ने से निराशा तो होती है। मिलिंदा देवड़ा से हमारी चर्चा होती थी. बता दें कि मिलिंद देवड़ा द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि वो आज शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं. 

देवड़ा ने पोस्ट एक्स के जरिये कही ये बात

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 और रविवार को राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है. मुंबई कांग्रेस के प्रमुख रहे मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा देने के बाद अपने एक पोस्ट में लिखा है कि उनके सियासी जीवन का एक अहम अध्याय आज समाप्त हो गया. कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. कांग्रेस के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता समाप्त हो गया है. कांग्रेस में रहते हुए वर्षों तक पार्टी के लोगों से मिले सहयोग के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभारी रहूंगा. 

बता दें कि राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने हाल ही में मिलिंद देवड़ा को सीडब्लूसी में संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी. इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर पार्टी को झटका दिया है.  

Ram Mandir Inauguration: दिल्ली में भगवान राम और मंदिर वाले झंडों, पोस्टरों की बढ़ी मांग, जानें कि किस झंडे की डिमांड सबसे ज्यादा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के हर घर में पाइपलाइन गैस पहुंचाने की तैयारी तेज, 4 लाख नए PNG कनेक्शन लगेंगे
दिल्ली के हर घर में पाइपलाइन गैस पहुंचाने की तैयारी तेज, 4 लाख नए PNG कनेक्शन लगेंगे
Delhi News: ट्रांसजेंडर संशोधन बिल पर आक्रोश, सड़कों पर उतरी कम्युनिटी, दिल्ली-NCR में तेज हुआ विरोध
ट्रांसजेंडर संशोधन बिल पर आक्रोश, सड़कों पर उतरी कम्युनिटी, दिल्ली-NCR में तेज हुआ विरोध
Delhi Weather: सावधान! दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
सावधान! दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
दिल्ली में मार्च में गजब हुआ! हाल के सालों में सबसे गर्म, सबसे नम और सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा
दिल्ली में मार्च में गजब हुआ! हाल के सालों में सबसे गर्म, सबसे नम और सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
ट्रंप से नफरत करने लगे अमेरिकी? राष्ट्रपति की रेटिंग माइनस में पहुंचाई, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
ट्रंप से नफरत करने लगे अमेरिकी? राष्ट्रपति की रेटिंग माइनस में पहुंचाई, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget