एक्सप्लोरर

Corona Protocol Violation: दिल्ली के Sarojini Nagar Market में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाकर खरीददारी कर रहे हैं लोग, भीड़ देखकर डर जाएंगे आप!

सर्दी और त्योहार को देखते हुए दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में भारी संख्या लोग खरीददारी करने पहुंच रहे हैं. इस दौरान कोरोना नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं. यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था.

Corona Protocol Violation in Sarojini Nagar Market: देश भर में कोरोना वायरस और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में भी इसके बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है लेकिन अभी भी लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे ही नजारा दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में देखने को मिला है, जहां कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. सरोजिनी नगर मार्केट का जो वीडियो सामने आया है, वह इस कोरोना काल काफी डराने वाला है. क्योंकि दिल्ली में पिछले 6 महीने के बाद जहां कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है तो दूसरी तरफ ओमिक्रॉन भी तेजी से फैल रहा है और अब तक 64 मामले सामने आ चुके हैं.

दिल्ली में इतने मामले सामने आने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं. सर्दी और त्योहार को देखते हुए भारी संख्या में खरीददारी करने मार्केट पहुंच रहे हैं. साथ ही कोरोना नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं. इस दौरान सरोजिनी नगर मार्केट के हालात ये हो गए कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था और लोग धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग तो छोड़िए कई लोगों ने तो मास्क तक नहीं लगा रखे हैं. वीडियो रविवार का बताया जा रहै है.

क्रिसमस और नए साल को जश्न पर रोक

इस मामले को लेकर सरोजनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन का कहना है कि हम लोग दुकान के अंदर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन तो करा पा रहे हैं लेकिन बाहर लगने वाली भीड़ के लिए कुछ नहीं कर सकते हैं, इसके लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए. आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीडीएमए ने क्रिसमस और नए साल पर होने वाले जश्न पर लोगों के एक साथ जुटने पर रोक लगा दी है. रेस्टोरेंट और बार में फिर से 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता को ही लागू करने का आदेश जारी किया गया है. जबकि शादी समारोह में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 125 नए मामले सामने आए जो 22 जून के बाद सबसे ज्यादा है.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 495 नए केस दर्ज, 434 लोगों की मौत

Omicron Variant: दिल्ली में क्रिसमस-नए साल के जश्न पर ओमिक्रोन की गाज, नियमों में सख्ती, बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल की समीक्षा बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, 'हमें ऐसी मध्यस्थता का शौक नहीं जो विश्व के लिए अच्छा नहीं'
ईरान युद्ध पर ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, 'हमें ऐसी मध्यस्थता का शौक नहीं जो विश्व के लिए अच्छा नहीं'
Delhi News: टॉफी के बहाने 72 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
दिल्ली: टॉफी के बहाने 72 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी पर पहाड़गंज के इन रास्तों से बचें, पढ़ें एडवाइजरी
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी पर पहाड़गंज के इन रास्तों से बचें, पढ़ें एडवाइजरी
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके जैसी आवाज, जांच में क्या पता चला?
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके जैसी आवाज, जांच में क्या पता चला?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget