एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना JN.1 के एक और ओमिक्रॉन वेरिएंट के 2 मरीजों की पुष्टि, डॉक्टरों ने कहीं ये बात

Delhi Coronavirus Cases: दिल्ली में दो लोग कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हर दिन 250 से 400 सैपल की जांच की जा रही है.

Delhi News: देश में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में भी इसका पहला मामला सामने आया है. इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक इस नए वेरिएंट को लेकर घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है. यह वेरिएंट माइल्ड है, लेकिन इससे बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. कोरोना के संक्रमण को सावधानी और सतर्कता से ही मात दिया जा सकता है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के शिकार हुए तीन मरीजों के सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेजे गए थे. इन सैम्पल में से एक के जेएन.1 वेरिएंट के होने की पुष्टि हुई, जबकि बाकी दो मरीज कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए. देश में अभी तक जेएन.1 वेरिएंट के कुल 109 मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें गुजरात में सबसे अधिक 35 केस मिले हैं. दुनिया भर में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, जिसके पीछे कोरोना के नए सब वेरिएंट जेएन.1 को वजह माना जा रहा है. 

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए 12 बेड रिजर्व

एम्स के पल्मोनरी मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर सौरभ मित्तल ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएंट ओमिक्रॉन वायरस से भी तेजी से फैलता है. इसे देखते हुए एम्स प्रशासन ने स्क्रीनिंग ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है. एम्स में हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि इमरजेंसी में कोविड की स्क्रीनिंग होगी, जहां पर सीवियर एक्यूट रेसप्रेट्री इंफेक्शन के मरीज, जिन्हें सर्दी, खासी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत हो तो ऐसे मरोजो की कोविड की जांच भी होगी. उन्हें अन्य मरीजों से अलग रखकर जांच की जाएगी. एम्स प्रशासन ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तैयारी के तहत बेड को आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं, ताकि कोई पॉजिटिव मरीज इलाज के लिए एम्स आता है तो उसे एडमिट कर उसका इलाज किया जा सके. इसके लिए सी-6 वॉर्ड में 12 बेड रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है.

हर दिन किए जा रहे 250 से 400 RTPCR टेस्ट

वहीं दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दक्षिण भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा दिख रहा है. हालांकि, एहतियातन दिल्ली में कोविड की जांच के लिए RTPCR जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि औसतन हर दिन 250 से 400 सैपल की जांच की जा रही है. इसकी हर दिन की रिपोर्ट भेजने के लिए हेल्थ सेक्रेटरी को निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोराना वायरस के इस नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है. अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस का यह वेरिएंट माइल्ड है. 

यह भी पढ़ें: Mrinank Singh Cricketer: पूर्व क्रिकेटर ने खुद को IPS अधिकारी बता ऋषभ पंत को ठगा, कई लक्जरी होटलों को भी लगाया था चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi LPG Crisis: कमर्शियल गैस के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिना PNG फॉर्म नहीं मिलेगा सिलेंडर
दिल्ली: कमर्शियल गैस के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिना PNG फॉर्म नहीं मिलेगा सिलेंडर
दिल्ली: यमुना पर नया लोहा पुल तैयार, अब बाढ़ में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार
दिल्ली: यमुना पर नया लोहा पुल तैयार, अब बाढ़ में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार
दिल्ली के सीमापुरी में 15 साल की नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
दिल्ली के सीमापुरी में 15 साल की नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
'पिक्चर अभी बाकी है', राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दों पर वीडियो जारी कर AAP नेताओं को दिया जवाब
'पिक्चर अभी बाकी है', राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दों पर वीडियो जारी कर AAP नेताओं को दिया जवाब

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
MS Dhoni IPL 2026: क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया,
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया, "बेटी हुई है"
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
Embed widget