एक्सप्लोरर

Ramzan में बढ़ गए खजूर के दाम, फिर भी रोजेदारों का उत्साह बरकरार, जानिए क्या है रोजे और खजूर का खास कनेक्शन   

Ramadhan 2023 News: दिल्ली के बाजारों में रमजान (Ramzan) को लेकर चहल-पहल काफी तेज हो गई है. रोजेदार इफ्तार को लेकर खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं.

Ramzan 2023: रमजान में रोजेदार अपने इफ्तार को बिना खजूर के पूरा नहीं करते. यही वजह है कि इस्लामिक धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक रोजे और खजूर के बीच खास कनेक्शन देखा जाता है . रमजान के दिनों में खजूर की मांग बढ़ने से दाम में भी इजाफा हो जाता है. इसका सीधा असर फलों के बाजार में देखने को मिल भी रहा है. दिल्ली के बाजारों में फलों के साथ-साथ खजूर के भी दाम बढ़ गए हैं. 

दरअसल, रमजान के महीने में रोजा रखने वाले  रोजेदारों द्वारा इफ्तार में खजूर फल और अन्य पौष्टिक आहार वाले पदार्थों को ज्यादा शामिल किया जाता है. यही वजह है कि दिल्ली के बाजारों में खजूर के दाम में 20 से 30 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी जा रही है. जहां खजूर आम दिन में 150 से 160 प्रति किलो के हिसाब से बाजारों में बिकता है वहीं अब दिल्ली के बाजारों में खजूर का दाम 180 से 200 रूपये प्रति किलो देखा जा रहा है. दिल्ली के सब्जी और फल मंडी के विनय कुमार ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि आम दिन की तुलना में इस समय खजूर के दाम में 20 से 30 रूपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह भी संभव है कि आने वाले 15 से 20 दिनों में इसके दाम और बढ़ेंगे. खास तौर पर रमजान के दौरान इनकी मांग प्रतिदिन बढ़ती है.

ये है खजूर और रोजे में खास कनेक्शन

प्राचीन समय में अल्लाह के रसूल भी रमजान में इफ्तार के लिए खजूर का इस्तेमाल करते थे. यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यही कारण है कि परंपरा का निर्वहन करते हुए रोजेदार आज भी अपने इफ्तार में खजूर को जरूर शामिल करते हैं. इसके अलावा भारत में खजूर का उत्पादन मांग के अनुसार न के बराबर होता है, इसलिए इसे दूसरे देशों से आयात किया जाता है. आयात करने वाले प्रमुख देशों में इराक, ईरान, सऊदी अरब और मिस्र जैसे देश शामिल हैं. बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के बाजारों में रमजान को लेकर चहल-पहल काफी तेज हो गई है. इस दौरान रोजेदार अपने इफ्तार को लेकर खरीदारी के लिए भी बाजारों में पहुंच रहे हैं. आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने के बावजूद रोजेदारों के बीच उत्साह चरम पर है. 

यह भी पढ़ेंः Congress Party पर टूटा आफत का पहाड़, Rahul Gandhi के बाद अब पार्टी मुख्यालय के बाहर PWD की कार्रवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े लंबित मामलों पर अपडेट, ब्याज-जुर्माने से छूट का आखिरी मौका
दिल्ली: प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े लंबित मामलों पर अपडेट, ब्याज-जुर्माने से छूट का आखिरी मौका
Delhi News: दुबई कनेक्शन वाला क्रिकेट बेटिंग रैकेट ध्वस्त, चार आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: दुबई कनेक्शन वाला क्रिकेट बेटिंग रैकेट ध्वस्त, चार आरोपी गिरफ्तार
सावधान! खाने में नींद की गोलियां मिला केयरटेकर ने लूटा परिवार, दिल्ली पुलिस ने बरेली से दबोचा
सावधान! खाने में नींद की गोलियां मिला केयरटेकर ने लूटा परिवार, दिल्ली पुलिस ने बरेली से दबोचा
दिल्ली: होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, 15 हजार जवान तैनात, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
दिल्ली: होली पर अलर्ट मोड में पुलिस, 15 हजार जवान तैनात, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget