एक्सप्लोरर

Delhi Election: कांग्रेस की लिस्ट पर देवेंद्र यादव बोले, 'काफी पहले पहली सूची जारी होने से कार्यकर्ताओं में...'

Delhi Election 2025: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाया है. 21 उम्मीदवारों की सूची में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी शामिल हैं.

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में ‘‘पूरी तरह से संतुलन’’ बनाए रखा है. पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव ने शुक्रवार (13 दिसंबर) एक बयान में यह बात कही.

यादव ने कहा, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी कांग्रेस के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्ण संतुलन बनाए रखा है. सूची में युवा और अनुभव का उचित ढंग से मिश्रण किया गया है.’’ उन्होंने दावा किया कि चुनाव से काफी पहले पहली सूची घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जोश और उत्साह से भरे हुए हैं.

जल्द करेंगे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
यादव ने कहा, ‘‘हम किसी भी पार्टी के साथ किसी भी तरह का कोई गठबंधन नहीं करेंगे. इसका खुलासा मैंने ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ के दौरान किया था. अभी हमने 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है और बाकी सीट पर चर्चा के बाद हम जल्द ही घोषणा करेंगे. कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी.’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ने अनुभवी, सक्षम, व्यावहारिक और कर्तव्यनिष्ठ उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है.

उम्मीदवारों की पहली सूची की थी जारी 
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाने का पूरा भरोसा दिया था. कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का है जिन्हें नयी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है.

नयी दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं. कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें: Surajkund Mela: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब यहां से भी सूरजकुंड मेले का ले सकेंगे टिकट, जानें कैसी है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के इन इलाकों में अगले दो घंटे के भीतर बारिश और धूल भरी आंधी के आसार, IMD का अलर्ट
यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के इन इलाकों में बारिश और धूल भरी आंधी के आसार, IMD का अलर्ट
Delhi News: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए सड़कों पर उतरे युवा, बैरिकेडिंग ने छात्रों को संसद तक पहुंचने से रोका
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए सड़कों पर उतरे युवा, बैरिकेडिंग ने छात्रों को संसद तक पहुंचने से रोका
Punjab: ‘पहले गुजरात संभालिए, फिर पंजाब की बात कीजिए’- केजरीवाल का अमित शाह पर तीखा हमला
Punjab: ‘पहले गुजरात संभालिए, फिर पंजाब की बात कीजिए’- केजरीवाल का अमित शाह पर तीखा हमला
दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता, केंद्र और राज्य सरकार पर उठाए सवाल
दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता, केंद्र और राज्य सरकार पर उठाए सवाल

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
लाल रंग का अनारकली सूट पहन छाईं अंकिता लोखंडे, सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटोज
लाल रंग का अनारकली सूट पहन छाईं अंकिता लोखंडे, सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटोज
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Blood Clots In Legs Causes: पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
Embed widget