एक्सप्लोरर

Delhi Election: 'इनका तीसरा संकल्प पत्र झूठा', कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का BJP पर निशाना

Delhi Election 2025: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी के तीसरे संकल्प पत्र पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ लोगों को धोखा देने वाला संकल्प पत्र है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर हमला बोला है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी के तीसरे संकल्प पत्र को लोगों को धोखा देने वाला पत्र बताया. उन्होंने कांग्रेस की घोषणाओं को दिल्ली वालों के लिए सबसे बेहतर विकल्प बताया.

इसके साथ ही दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उनकी पार्टी की सरकार बनते ही सभी योजनाएं लागू करेंगे. बीजेपी ने शनिवार (25 जनवरी) को अपने संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया था. यह संकल्प पत्र गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली बीजेपी दफ्तर में लॉन्च किया, जिसमें कई घोषणाएं की गई है.

देवेंद्र यादव ने बीजेपी के तीसरे संकल्प पत्र पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा, ''बीजेपी द्वारा जारी तीसरे संकल्प पत्र में निर्माण श्रमिकों को 10,000 रुपये का टूल किट और 3 लाख का लोन का वादा किया गया है. दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कंस्ट्रक्शन वर्कर्स एक्ट 2005 के तहत बनाया गया कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के माध्यम से सेस लगा कर कलेक्ट किए गए 70,744 करोड़ रुपये जो श्रमिकों के हक के हैं, वो उन्हें क्यों नहीं दिए गए.'' 

उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि यह राशि ज्यादातर बीजेपी शासित राज्यों ने हड़पी है. इतना ही नहीं कई बीजेपी शासित राज्यों में निर्माण कम बता कर सेस कम करके वसूला गया, जिससे मजदूरों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

BJP की योजनाएं ऊंट के मुंह में जीरा- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों में गिग वर्कर्स के लिए वादा किया था और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिग वर्कर्स के लिए कानून लाई थी, जिसमें प्लेटफॉर्म बेस्ड गिग वर्कर बोर्ड बना कर उनकी पेंशन और सामाजिक सुरक्षा निर्धारित की थी. आज बीजेपी की गिग वर्कर्स के लिए की गई घोषणा ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं. 

50 हजार नौकरी का वादा भी बीजेपी का जुमला- देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष ने आगे कहा, ''दिल्ली में युवाओं के लिए 50 हजार नौकरी का वादा वैसा ही जुमला है, जैसा 2 करोड़ नौकरियां हर साल देने का जुमला बीजेपी ने दिया था. यमुना किनारे को विकसित करने और यमुना सफाई का झांसा पूरी तरह चुनावी है, जो मां गंगा की सफाई की झूठी सौगंध खा सकते हैं वो क्या मां यमुना के साथ न्याय करेंगे.''

बहरहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस भी जोर लगा रही है. इसके मद्देनजर कई बड़ी घोषणाएं भी की गई हैं लेकिन पार्टी के बड़े नेता ग्राउंड पर नजर नहीं आ रहे हैं. उधर आम आदमी पार्टी और बीजेपी भी जीत का दंभ भर रही है. दिल्ली में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे.

ये भी पढ़ें:

'महाराष्ट्र में महिलाओं से सम्मान निधि के 4500 रुपये वापस ले रही बीजेपी', AAP का बड़ा दावा

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर लगाया भगवा झंडा, पुलिस ने हटाया
दिल्ली: तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर लगाया भगवा झंडा, पुलिस ने हटाया 
Delhi News: सेकेंड हैंड कार का धंधा छोड़ बना ड्रग्स तस्कर, दिल्ली पुलिस ने 2 करोड़ की हेरोइन के साथ दबोचा
सेकेंड हैंड कार का धंधा छोड़ बना ड्रग्स तस्कर, दिल्ली पुलिस ने 2 करोड़ की हेरोइन के साथ दबोचा
Delhi: दिल्ली मेट्रो में पहली बार 'इन-लाइन इंटरचेंज', एक ही लाइन पर बदल सकेंगे ट्रेन
दिल्ली मेट्रो में पहली बार 'इन-लाइन इंटरचेंज', एक ही लाइन पर बदल सकेंगे ट्रेन
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget