एक्सप्लोरर

BJP Candidate List 2025 Delhi: 'उसे प्रत्यशी बनाया जो नोट बांटता है और संसद में...', BJP की पहली सूची पर बोले संजय सिंह 

Delhi BJP Candidate List 2025: संजय सिंह के मुताबिक इस बार हमने पुजारियों और ग्रंथियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपए की सम्मान राशि देने का ऐलान किया है, जिस पर हमारी पार्टी सरकार बनते ही अमल करेगी.

Delhi Election Date 2025: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की पहली लिस्ट में संसद में गाली देने से लेकर चुनाव क्षेत्र में रुपए बांटने वाले शामिल हैं. यह बताता है कि बीजेपी की लोकतांत्रिक व्यवस्था में कितनी आस्था है, जो व्यक्ति संसद में गाली देता है. बीजेपी ने उसे प्रत्याशी बनाया, जो व्यक्ति खुलेआम 1100 रुपए वोट लेने के लिए रिश्वत बांटता है, उसे बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है, जिसका जवाब दिल्ली की जनता देगी. 

संजय सिंह ने कहा, "दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल की योजनाओं पर वोट देंगे. बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा और माताओं-बहनों की बस यात्रा फ्री योजना के आधार पर दिल्ली की तकदीर तय करेंगे."

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने फरिश्ते जैसी स्कीम लागू की. साथ ही 2100 रुपए हर महीने, हर महिलाओं के खाते में पहुंचेंगे. हमारी पार्टी ने इसका वादा किया है. वहीं, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के इलाज का सारा खर्चा आम आदमी पार्टी की बनने वाली अगली सरकार उठाएगी.

संजय सिंह के मुताबिक चाहे बुजुर्ग अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराएं या फिर सरकारी अस्पताल में कराएं. चाहे वह एक लाख रुपए का इलाज कराएं या फिर पचास लाख रुपए का कराएं. सारा खर्च आप सरकार उठाएगी. 

BJP अभी से टायं-टायं फिस्स

इसके अलावा, उन्होंने कहा, "आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल न पुजारियों और ग्रंथियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपए की सम्मान राशि देने का ऐलान किया है, जिस पर हमारी सरकार बने ही अमल करेगी. दिल्ली के लोग काम के नाम पर वोट देंगे. बीजेपी की गति इस चुनाव में भी  पहले की तरह ही टाय-टाय फिस्स होने वाली है."

संजय सिंह ने कहा कि बड़ी अजीब बात है कि देश के प्रधानमंत्री है, जिन्होंने सीना ठोककर कहा था कि इतना काला धन लाएंगे कि हर किसी के खाते में 15 लाख रुपए देंगे. एक भी कांग्रेसी इनके ऊपर सवाल नहीं उठा रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे. 11 साल हो गए, 22 करोड़ नौकरी कहां हैं? 

पक्का मकान देने के वादे का क्या हुआ?

पीएम मोदी कहते हैं कि पकौड़ा बेच लो. नाले के पानी से बनी गैस से चाय बना लो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2022 तक सभी को पक्का मकान मिल जाएगा. कोई उनके ऊपर सवाल नहीं उठाता है कि पक्के मकान का वादा कहां गया? 

दूसरी तरफ दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने जो कहा उसे पूरा किया. पंजाब में भगवंत मान की सरकार भी अपने एक-एक वादे को पूरा कर रही है. इस वादे को भी पूरा कर देंगे. कांग्रेस को बीजेपी से सवाल करना चाहिए. 

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बढ़ा AAP का कुनबा, इन नेताओं को संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस का 'नेशनल टैलेंट हंट', राहुल गांधी की पहल पर नए प्रवक्ताओं की होगी तलाश
दिल्ली कांग्रेस का 'नेशनल टैलेंट हंट', राहुल गांधी की पहल पर नए प्रवक्ताओं की होगी तलाश
दिल्ली: LPG सिलेंडर के लिए तपती गर्मी में घंटों लाइन में खड़े लोग, abp की पड़ताल में सरकारी दावे की खुली पोल!
दिल्ली: LPG सिलेंडर के लिए तपती गर्मी में घंटों लाइन में खड़े लोग, abp की पड़ताल में सरकारी दावे की खुली पोल!
Delhi News: उत्तम नगर में किराए के घर में 2 शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान नहीं
दिल्ली: उत्तम नगर में किराए के घर में 2 शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान नहीं
Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर में दूध चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, वायरल वीडियो से पकड़े गए 2 आरोपी
दिल्ली के उत्तम नगर में दूध चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, वायरल वीडियो से पकड़े गए 2 आरोपी

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... पाकिस्तान-श्रीलंका के बाद अब नेपाल में गहराया तेल का संकट!
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... PAK के बाद अब नेपाल में तेल संकट!
अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी
अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
Assam Assembly Elections 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
'हिमंता की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोप पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
LOTUS Programme FY2026: जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
Embed widget