एक्सप्लोरर

दिल्ली के दंगल में BJP की हुंकार, PM मोदी- अमित शाह सहित कई बड़े नेता एक दिन में करेंगे 40 जनसभा

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 28 जनवरी को बीजेपी के कई बड़े नेता एक दिन में 40 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसमें खुद अमित शाह और योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री शामिल हैं. 

Delhi Assmbly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव दंगल में बीजेपी ग्राउंड पर डटी हुई नज़र आ रही है. दिल्ली में चुनावी रण को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के बड़े नेता और स्टार प्रचारक अपनी पुरजोर कोशिश में लगे हैं.

मंगलवार को बीजेपी की लगभग 40 जनसभाएं हैं, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह के तीन बड़े कार्यक्रम और योगी आदित्यनाथ भी तीन जन सभाओं को संबोधित करने वाले हैं. 

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी हर एक विधानसभा सीट पर मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है और यही वजह है की हर दिन स्टार प्रचारक को और नेताओं की जनसभाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में दो रोड शो करने वाले हैं और एक जनसभा में शामिल होंगे. कस्तूरबा नगर और बदरपुर में अमित शाह रोड शो करेंगे और कालकाजी में बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.

कालकाजी में दिलचस्प चुनावी मुकाबला

कालकाजी में अमित शाह को सुनना इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि कालकाजी से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी हैं और वह अपनी इस सीट को जीतने के लिए आम आदमी पार्टी की पूरी टीम के साथ मिलकर डोर टू डोर कैंपेन कर रही हैं. इसी के साथ आतिशी जनता के बीच पार्टी के हर एक बड़े और छोटे कामों को पेश करती हुई नजर आ रही है.

हालांकि, कालकाजी सीट से कांग्रेस की अलका लंबा उम्मीदवार हैं. जो खुद तो ग्राउंड पर मेहनत करती नजर आ रही है लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता इस चुनावी दंगल से दूर हैं. 

सीएम योगी करेंगे तीन जनसभा को संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बुधवार को दिल्ली में तीन जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, वह कल मंगोलपुरी विकासपुरी और राजेंद्र नगर में जनता के बीच प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे और योगी आदित्यनाथ अपने हर मंच से अरविंद केजरीवाल को सीधे निशाने पर ले रहे हैं और किसका निशाना सीधे जनता के दिल को जाकर छूएगा और जनता समर्थन देने को तैयार हो जाएगी यह तो आगामी 5 फरवरी में होने वाला मतदान और 8 फरवरी को आने वाले नतीजे तय करेंगे. 

हरियाणा के सीएम संभालेंगे प्रचार की कमान

इसके साथ ही मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद रवि किशन  मनोज तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, शुभेंदु अधिकारी, किरण चौधरी, गिरिराज सिंह भी दिल्ली में सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

बीजेपी के हर प्रत्याशी के लिए तकरीबन हर विधानसभा में जनसभाओं के साथ अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों में बीजेपी के बड़े नेता पहुंच रहे हैं कई बड़े नेता ऐसे हैं जिनको अलग-अलग इलाके की जिम्मेदारी भी दी गई है.

जीत के लिए बीजेपी हर मुमकिन कोशिश 

बीजेपी के जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है वह इसे बखूबी निभाने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि बीजेपी हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता में राज कर सके लेकिन अरविंद केजरीवाल कड़ी चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं और यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है.

जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल समेत मनीष सिसोदिया, गोपाल राय , दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, संजय सिंह सौरभ भारद्वाज और तकरीबन हर नेता प्रत्याशी और कार्यकर्ता अपनी घोषणाओं को घर-घर लेकर जा रहा है. तो वहीं, अपने हार्डकोर वोटर को समेटने की पूरी कोशिश में है. 

बीजेपी ने संकल्प पत्र के जरिए की घोषणा

बीजेपी की कोशिश है कि आम आदमी पार्टी के पास जो वोट बैंक है उसमें किसी तरह से चेंज लगाई जाए और बीजेपी के संकल्प पत्र के द्वारा जो घोषणाएं की गई है वह जनता के बीच ले जाकर उसे पर जनता का विश्वास कायम कर जाए ताकि इस बार जो दिल्ली में बीजेपी की जीत का सालों से सुख है वह खत्म हो सके. जनता के ऊपर अब फैसला है कि आखिर जनता किसकी घोषणाओं पर दाम भरती है.

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: BJP के करनैल सिंह बने सबसे अमीर उम्मीदवार, जानें दिल्ली चुनाव में कितने अरबपति

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi: फिल्मी स्टाइल लूट का पर्दाफाश, पिता को ही बनाया बेटे ने शिकार, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
दिल्ली: फिल्मी स्टाइल लूट का पर्दाफाश, पिता को ही बनाया बेटे ने शिकार, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
Delhi News: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, नौकर बन करोड़ों की चोरी कराने वाला 'मुखिया गैंग' का सरगना अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, नौकर बन करोड़ों की चोरी कराने वाला 'मुखिया गैंग' का सरगना अरेस्ट
दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, किडनैपिंग के बाद हत्या कर शव के टुकड़े किए
दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, किडनैपिंग के बाद हत्या कर शव के टुकड़े किए
सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका में BJP नेता करनैल सिंह को कोर्ट का समन, 8 अप्रैल को सुनवाई
सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका में BJP नेता करनैल सिंह को कोर्ट का समन, 8 अप्रैल को सुनवाई

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget