एक्सप्लोरर

दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे 2500 रुपये? AAP ने पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गए. उन्होंने महिला सम्मान योजना लागू करने की मांग की. प्रदर्श का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने किया.

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया. विधायकों ने महिला सम्मान योजना लागू करने की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने किया. विधायक हाथों में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे थे. पोस्टर पर लिखा था महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे. आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर महिला सम्मान योजना पर बात भी की.

मुख्यमंत्री से आश्वासन नहीं मिलने पर आतिशी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली कैबिनेट में महिला सम्मान योजना पास करने की गारंटी दी थी. 20 फरवरी को पहली कैबिनेट की बैठक हो गई. अभी तक महिलाओं के लिए 2500 रुपये का ऐलान नहीं हुआ है. बीजेपी ने पीएम मोदी का पहला वादा तोड़ दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बीजेपी सरकार 8 मार्च तक महिलाओं के खाते में 2500 रुपये डालेगी. आतिशी ने कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा गया था. समय नहीं मिलने पर सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने का फैसला किया.

मुख्यमंत्री ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से महिला सम्मान योजना पर बात हुई. आतिशी ने कहा कि दूसरी गारंटी के रूप में पीएम मोदी ने 8 मार्च तक महिला सम्मान योजना की पहली किश्त भेजने की गारंटी दी थी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान 8 मार्च तक वादा पूरा करने की मांग की गई. उन्होंने कहा दिल्ली की महिलाएं खाते में 2500 रुपये आने का इंतजार कर रही हैं. नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले भविष्यवाणी कर दी गई थी कि बीजेपी सरकार वादे पूरे नहीं करने का बहाना बनाएगी.

महिला सम्मान योजना लागू करने की मांग

उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी की पहली सरकार में दिल्ली का बजट 30 हजार करोड़ रुपये का था. तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुनाफे की सरकार चलाई. लोगों को फ्री बिजली, पानी, अच्छे स्कूल, अस्पताल, फ्री बस यात्रा और तीर्थ यात्रा की सुविधा दी थी. आज 10 साल की सरकार के बाद बीजेपी को दिल्ली का 77 करोड़ रुपये बजट मिला है. बीजेपी कह रही है कि सरकारी खजाना खाली है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के खजाने में पैसे की कमी नहीं है. आतिशी के मुताबिक बीजेपी की नीयत महिलाओं को 2500 रुपये देने की नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 1984 सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला कल, दिल्ली पुलिस ने की फांसी की मांग

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget