एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: 'कुछ भी पर्मानेंट नहीं, कल हो सकता है केंद्र में हमारी सरकार हो' दिल्ली विधानसभा में बोले सीएम केजरीवाल

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal ने एलजी वीके सक्सेना पर जमकर हमला बोला.

Delhi Assembly Update: दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामे के साथ होने के बाद ​मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सदन में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कोई भी सरकार जीवनभर नहीं रहेगी. कल केंद्र में हमारी सरकार हो सकती है. हम चुनी हुई सरकार की इज्जत करते हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये सामंतवादी मानसिकता है कि गरीबों को आगे नहीं बढ़ने देना है. LG साहब कह रहे हैं, देश में ही ट्रेनिंग करवा लो, क्यों करवा लें? हम किसी से कम हैं क्या, गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं दिला सकते क्या? दिल्ली की जनता का पैसा है, हम तो ऐसे ही करेंगे, सवाल यह है कि ऐसा कहना वाला LG कौन है? कौन है LG? बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.... कौन है LG हमारे सिर पर आकर बैठ गया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है कि एक राज्य में चुनी हुई सरकार की चलनी चाहिए या किसी एक व्यक्ति की चलनी चाहिए. मैं, एलजी साहब से मिलने गया था, आज मैं विस्तार से बताऊंगा कि क्या बात हुई?

कल केंद्र में हमारी भी सरकार हो सकती है
मेरी इच्छा थी कि बीजेपी के विधायक भी मेरे साथ बैठक में मौजूद होते. दुनिया में कुछ भी पर्मानेंट नहीं है. कोई यह सोचे कि आज हमारी सरकार है, हमेशा हमारी रहेगी, तो ऐसा नहीं है. केंद्र में उनकी सरकार है, उनके एलजी हैं. कल ऐसा भी हो सकता है कि केंद्र में हमारी सरकार हो, दिल्ली में हमारे एलजी हो...हो सकता है कि दिल्ली में कांग्रेस, बीजेपी या हमारी सरकार हो. हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारा एलजी ऐसे परेशान ना करे. हम चुनी हुई सरकार की इज्जत करते हैं.

ऐसा नहीं हो सकता कि आप हमारी सकरार को काम न करने दें
दिल्ली के सीएम ने विधानसभा में कहा कि सरकारें तो बदलती रहती हैं. हमेशा किसी एक की सरकार नहीं हो सकती. ऐसा भी हो सकता है कि कल को दिल्ली में हमारी सरकार ना हो. और ऐसा भी हो सकता है कि कल को केन्द्र में हमारी सरकार हो और दिल्ली में हमारे LG हो. तो ऐसा नहीं करना चाहिये कि हम सरकारों को काम ही न करने दें.

दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देना चाहता हूं 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारें बदलती रहती है. हमेशा किसी एक की सरकार नहीं हो सकती. ऐसा भी हो सकता है कि कल को दिल्ली में हमारी सरकार ना हो. और ऐसा भी हो सकता है कि कल को केन्द्र में हमारी सरकार हो और दिल्ली में हमारे LG हो. तो ऐसा नहीं करना चाहिये कि हम सरकारों को काम ही ना करने दें. जितनी अच्छी शिक्षा मैंने हर्षिता और पुलकित (अपने दोनों बच्चों का नाम लेते हुये) को दी है, उतनी अच्छी शिक्षा दिल्ली के हर बच्चे को देना चाहता हूं. टीचर्स को मोटिवेट करने के लिए और कैपेसिटी बढ़ाने के लिए देश-विदेश बेस्ड ट्रेनिंग दिलवाई है. 

एलजी सा​हब की तो नीयत ही खराब है
30 टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड जाना था. मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने फैसला कर लिया, लेकिन यहां पर अजीब जनतंत्र है, सारी फाइल एलजी के पास जाती हैं. एलजी साहब ने दो बार ऑब्जेक्शन लगाया, इसका मतलब आपकी नियत खराब है. बार-बार ऑब्जेक्शन का मतलब यही होता है कि नियत खराब है और टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए आप विदेश जाने नहीं देना चाहते. 

क्या आपने कॉस्ट बेनिफिट एनालिसिस कर्रवाई
कितने सारे सांसद विदेशों में पढ़कर आये. इनके बच्चे विदेशों में पढ़कर आए हैं. क्या एलजी साहब ने इनकी कॉस्ट बेनिफिट एनालिसिस कर्रवाई? मैं इसके विरोध में नहीं हूं, लेकिन जब आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं तो गरीबों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल रही है. आप रोकने वाले कौन होते हो?

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
ये सामंतवादी मानसिकता है कि गरीबों को आगे नहीं बढ़ने देना है. LG साहब कह रहे हैं देश में ही ट्रेनिंग करवा लो, क्यों करवा लें? हम किसी से कम है क्या, गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलवाएंगे. दिल्ली की जनता का पैसा है, हम तो ऐसे ही करेंगे, LG कौन है? कौन है LG? बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.... कौन है? LG हमारे सिर पर आकर बैठ गया है. 

एलजी के पास फैसला लेने का कोई पावर नहीं 
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि LG साहब के पास इस तरह की कोई पावर नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 के अपने फैसले में साफ-साफ कहा है कि एलजी साहब के पास पुलिस लॉ एंड ऑर्डर आर्डर के अलावा किसी मामले में फैसला लेने का अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के 2018 के आदेश के पैरा 284 में लिखा है कि उपराज्यपाल को अपने से फैसला लेने का अधिकार नहीं है. पैरा 275 में सुप्रीम कोर्ट ने फिर लिखा है कि उपराज्यपाल के पास फैसला लेने की पावर नहीं है. मैं एलजी साहब से दो-तीन दिन पहले मिलने गया और उनको बताया, तो बोले - हां, यह सुप्रीम कोर्ट की अपनी राय हो सकती है.

एजली ने कहा - मेरे पास सुप्रीम पावर है
इसके बाद, मेरे पास कहने को कुछ नहीं बचा था, क्योंकि इतनी बड़ी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति कह रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की राय हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट का आदेश हर नागरिक मानने के लिए बाध्य होता है. उन्होंने कहा कि मेरे पास एक सुप्रीम पावर है. उन्होंने कहा कि मैंने मना थोड़ी किया... तो मैंने उनको कहा कि आपने दो बार ऑब्जेक्शन लगाया. मेरे मास्टरों ने मेरा होमवर्क ऐसे चेक नहीं किया, जैसे एलजी साहब फाइल चेक करते हैं.

जैसे पहले अंग्रेज बोलते थे, ठीक वैसे अब एलजी बोलते हैं 
मैं चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं, दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने मुझे चुन कर भेजा है, आप कौन हैं? बोले मुझे राष्ट्रपति ने भेजा... मैंने कहा - जैसे अंग्रेज वॉइस रॉय भेजते थे. वो बोले आप की सरकार ठीक नहीं चल रही है... तो मैंने कहा - जैसे अंग्रेज कहा करते थे कि भारतीय लोगों को सरकार चलानी नहीं आती है. वैसे ही आप कह रहे हो. जैसे पहले अंग्रेज बोलते थे वैसे ही आज एलजी बोल रहे हैंः You bloody Delhi Valas. मैंने पूछा कि कौन से कोर्ट का ऑर्डर आपको कॉस्ट बेनिफिट एनालिसिस कराने का पावर देता है. पूछा कि दस एल्डरमैन कैसे बना दिए. मैंने, दिखाया सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर कि ऐडमिनिस्ट्रेटर लिखा होगा तब भी चुनी हुई सरकार की चलेगी. 

यह भी पढ़ें: Black Spot: सावधान! एक्सीडेंट के लिहाज से ये हैं दिल्ली के टॉप 10 ब्लैक स्पॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन के परपल फेस्ट में MCD के दिव्यांग छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पहली बार मिला मौका
राष्ट्रपति भवन के परपल फेस्ट में MCD के दिव्यांग छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पहली बार मिला मौका
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने भरा 50 हजार का बॉन्ड
दिल्ली शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने भरा 50 हजार का बॉन्ड
LPG Crisis: गैस की कमी से दिल्ली में मंदिर, गुरुद्वारों और अस्पताल के कम्युनिटी किचन प्रभावित, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना
गैस की कमी से दिल्ली में मंदिर, गुरुद्वारों और अस्पताल के कम्युनिटी किचन प्रभावित, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget