एक्सप्लोरर

दिल्ली BJP में 256 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक तय होंगे नाम?

Delhi BJP News: भाजपा ने साफ किया है कि दिल्ली में मंडल अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए. मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया 19 और 20 अप्रैल को पूरी होगी.

Delhi News: दिल्ली भाजपा संगठन ने अपने सभी 14 जिलों के 256 मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह काम अप्रैल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल के अंत में दिल्ली भाजपा (BJP) के 256 मंडल अध्यक्षों के नाम तय हो जाएंगे. पार्टी को मजबूती प्रदान करने में इनकी अहम भूमिका होती है.

दिल्ली बीजेपी में मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को पूरी होगी. इस दौरान सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, निगम पार्षद और संगठन के अन्य पदाधिकारी मिलकर विचार-विमर्श करेंगे और अपनी राय देंगे. इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा.

कौन बन सकता है मंडल अध्यक्ष?

भाजपा ने साफ किया है कि मंडल अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, अनुसूचित जाति (SC) और महिलाओं के लिए उम्र सीमा में 1-2 साल की छूट दी जाएगी, जिससे उन्हें भी आगे आने का मौका मिल सके. मंडल अध्यक्ष बनने के लिए किसी व्यक्ति को भाजपा का प्राथमिक सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है.

बीजेपी में मंडल क्या होता है?

भाजपा के संगठन में मंडल दूसरी सबसे छोटी इकाई होती है. यह बूथ के बाद आता है और पार्टी के स्थानीय स्तर के कामकाज में अहम भूमिका निभाता है. पार्टी को मजबूत करने की दिशा में इसकी अहम भूमिका होती है. दिल्ली प्रदेश भाजपा में 14 जिलों में 256 मंडल अध्यक्ष बनाए जाते हैं. 

जिला अध्यक्षों का क्या होगा?

फिलहाल जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कोई तय योजना या गाइडलाइन नहीं बनाई गई है. मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा. इस पूरे अभियान का मकसद संगठन को और मजबूत बनाना, नए जोश के साथ युवा नेतृत्व को मौका देना है. इससे पार्टी की जमीनी पकड़ और भी मजबूत होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget