एक्सप्लोरर

Delhi Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली से सटे बॉर्डर पर 7 लेयर की सुरक्षा, ड्रोन से भी निगरानी

Delhi Farmers Protest: सिंघु-गाजीपुर-टिकरी-चिल्ला बॉर्डर पर करीब 18 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें दिल्ली पुलिस के अलावा, रैपिड एक्शन फोर्स, सीआईएसएफ और बीएसएफ के जवान भी तैनात हैं.

Delhi News: किसानों के 'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार (13 फरवरी) को राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर व्यापक तौर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कानून और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पहले ही धारा 144 लागू कर दी है, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉलियों और बड़ी सभाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

किसानों के दिल्ली कूच (Delhi Chalo March) को लेकर सुरक्षाकर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं. किसी भी सूरत में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ किसानों के दिल्ली में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है. सिंघु-गाजीपुर-टिकरी-चिल्ला बॉर्डर पर करीब 18 हजार सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. हर बॉर्डर पर करीब 7 लेयर की कड़ी सिक्योरिटी है. 

बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दिल्ली पुलिस के अलावा, रैपिड एक्शन फ़ोर्स, सीआईएसएफ, बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है. सुरक्षाबलों को सिर्फ आंसू गैस के गोले, लाठी और बॉडी गार्ड किट के साथ तैनात किया गया है. बॉर्डर पर फ्रंट लेयर में महिला सुरक्षाबलों की संख्या ज्यादा है. ड्रोन के जरिये आसपास के अन्य रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. पिछली बार से सबक लेते हुए जवानों को इस बार एंटी टियर गैस मास्क दिए गए हैं. पिछली बार किसानों ने पुलिस के आंसू गैस के गोले वापस पुलिस पर ही फेंके थे. बॉर्डर पर अनाउंसमेंट के लिए लाउड स्पीकर और सीसीटीवी कैमरें तैनात किए गए हैं. पुलिस ने बॉर्डर के आसपास लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को एक्टिव कर दिया है.

दिल्ली-एनसीआर में जाम की स्थिति

फिलहाल ट्रैक्टर और ट्रॉली से किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं. एमएसपी गारंटी समेत कई मांगों पर किसान अड़े हुए हैं. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में कई जगह लंबा जाम लग गया है. प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि सड़क हमने नहीं सरकार ने रोकी है. किसान नेताओं ने कहा कि हम टकराव नहीं चाहते हैं. हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण है. सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. हम अन्न उगाते हैं और सरकार ने कीलें बिछाई. हम लाठी और गोली खाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

किसानों की मांगें क्या हैं?

प्रदर्शनकारी किसान केंद्र पर अपनी मांगों के समाधान के लिए दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इनकी मांगों में सबसे प्रमुख है फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून बनाना है. इसके अलावा बिजली अधिनियम 2020 को निरस्त करने, लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के लिए मुआवजे और किसान आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. किसानों का आरोप है कि सरकार ने दो साल पहले जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Jam: घर से संभलकर निकलें! सिंघू, गाजीपुर, टिकरी और गुरुग्राम में लंबा जाम, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शुरू होगी घरों-मकानों की गिनती, आ गई तारीख, पूछे जाएंगे 33 सवाल
दिल्ली में शुरू होगी घरों-मकानों की गिनती, आ गई तारीख, पूछे जाएंगे 33 सवाल
दिल्ली में हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, जहांगीरपुरी में सुरक्षा के खास इंतजाम
दिल्ली में हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, जहांगीरपुरी में सुरक्षा के खास इंतजाम
Delhi News: दिल्ली में गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस कारोबार पर MCD सख्त, वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना
दिल्ली में गंदगी फैलाने और बिना लाइसेंस कारोबार पर MCD सख्त, वसूला जाएगा तगड़ा जुर्माना
Delhi News: नई नीति से बदलेगी दिल्ली के सड़कों की तस्वीर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द लागू होगी EV Policy 2.0
नई नीति से बदलेगी दिल्ली के सड़कों की तस्वीर, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द लागू होगी EV Policy 2.0

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
UPPSC Success Story: बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
Video: बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
Embed widget