एक्सप्लोरर

Delhi Murder: दहेज की लालच में अंधे शौहर ने ली बीवी की जान, फिर पुलिस ने...

Delhi Murder: तरन्नुम की बहन ने कई बार उससे कहा कि अपने शौहर को छोड़ दो, लेकिन उसने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सारे सितम को सहना कबूल किया. इसके बावजूद पति ने उसकी जान ले ली.

Delhi Murder News: देश की राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर शायद आपकी भी आंखें नम हो जाएं. मंगलवार (23 अप्रैल) की है. खबर यह है कि दिल्ली के चंद बाग इलाके में एक जल्लाद शौहर ने अपने परिवार वालों के साथ मिल कर अपनी बेगम तरन्नुम की बेरहमी से पिटाई के बाद उसकी हत्या कर दी, वो भी तब जब वह खाना खा रही थी. 

दरअसल, साल 2018 में तरन्नुम के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देकर बढ़िया से अपनी बेटी का निकाह कारपेंटर का काम करने वाले उसके शौहर से किया था. उन्होंने दहेज में कार, सोने के आभूषण और नकद रुपये दिए थे. तरन्नुम भी ढेर सारे हसीन सपने लेकर अपने वालिद के घर से विदा होकर अपने ससुराल पहुंची, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद उसके हसीन सपने खौफनाक जिंदगी की हकीकत के सामने काफूर हो गए.

दहेज की मांग करते थे ससुराल वाले

ससुराल में आये दिन तरन्नुम के साथ मारपीट की जाती थी. उससे ससुराल वाले दहेज की भी मांग करते थे. तरन्नुम के वालिद अपनी बेटी की खुशी की खातिर कभी लाख रुपये तो कभी 50 हजार रुपये देते रहे. यहां तक कि उन्होंने एक फ्लैट भी तरन्नुम के ससुराल वालों को दिया, लेकिन दहेज के दानवों की भूख बढ़ती चली गई. इस दौरान तरन्नुम के तीन बच्चे भी पैदा हुए, जिनमें एक जुड़वा बच्चे लड़का और लड़की लगभग 4 साल के हैं और छोटा बेटा तकरीबन दो साल का है. 

बच्चे होने के बाद भी तरन्नुम के ससुराल वालों और उसके शौहर का सितम कम नहीं हुआ और एक बार तो उन्होंने उसके सिर पर वार कर उसका सिर फोड़ दिया था. उसके गाल भी खींच कर फाड़ डाले थे. इस कारण तरन्नुम 15 दिनों तक कुछ खा भी नहीं पाई थी. इस मामले में पुलिस को शिकायत भी मिली थी, लेकिन तरन्नुम के शौहर और उसके परिवार वालों ने लिखित में ऐसी घटना के फिर से न होने का आश्वासन देकर समझौता किया था.

तरन्नुम की गला दबाकर हुई हत्या

पुलिस में शिकायत के बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहा. उसके बाद तरन्नुम पर फिर से जुल्म ढाया जाने लगा. तरन्नुम की बहन ने कई बार उससे कहा कि अपने शौहर को छोड़ दो, लेकिन उसने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सारे सितम को सहना कबूल किया. बेटी के साथ हो रही इस बेरहमी को तरन्नुम की मां सह न सकी और उस गम में उन्होंने दुनिया छोड़ दी. तरन्नुम भी अपनी किस्मत मान कर सारे जुल्म सहती रही. मंगलवार की रात तरन्नुम के ससुराल वालों ने हद पार कर दी और मार-पिटाई के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. 

तरन्नुम के परिजनों का आरोप है कि तरन्नुम के कमरे की छत इतनी ऊंची नहीं थी की वो फांसी लगा सके. उसकी हत्या की गई है, क्योंकि उसके हाथ बंधे थे, शरीर पर चोट के निशान थे और जब उसकी बॉडी को ले जाया रहा था तो उसके मुंह में खाना था.

पिता पर भी हुआ जानलेवा हमला

तरन्नुम के भाई नदीम ने बताया कि मंगलवार की रात तकरीबन 10 बजे उनकी बहन के ससुराल से उनके वालिद को फोन आया कि तरन्नुम नहीं रही उसने खुदकुशी कर ली. यह सुनते ही वे सभी सदमे में आ गए, क्योंकि शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे ही तरन्नुम ने अपनी भाभी से बात की थी और उसने अच्छे से ही सबसे बात की थी. वे संगम विहार से भागे-भागे तरन्नुम के ससुराल चांद बाग पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी को बिस्तर पर पड़ा पाया. उंसके गले, छाती, हाथ और पैरों पर कई निशान थे. तरन्नुम के पिता ने सीधे तौर पर उसके शौहर और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया. जिस पर तरन्नुम के ससुराल वालों ने उसके वालिद पर भी जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस के सामने ही उनके सिर पर रॉड मार कर उन्हें जख्मी कर दिया. यही नहीं उन्होंने उनके चार दांत भी तोड़ डाले.

कातिलों को मिले कड़ी सजा

आज तरन्नुम के परिजनों को अफसोस हो रहा की काश उन्होंने पिछली बार समझौता न किया होता. काश! वे बेटी को ससुराल से ले आये होते तो आज उनकी बेटी जिंदा होती. अब बस वे अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाह रहे हैं. उनकी मांग है कि उनकी बेटी के सभी हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. ताकि फिर किसी की बेटी के साथ ऐसा न हो. थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर तरन्नुम के शौहर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके ससुराल वाले अब भी आजाद हैं. 

Delhi Weather: अगले पांच दिनों तक दिल्ली वालों को सताएगी गर्मी, जानें- IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: महिला मुफ्त बस यात्रा और बिजली सब्सिडी पर खर्च बढ़ा, IT प्रोजेक्ट के बजट में भारी कटौती
दिल्ली: महिला मुफ्त बस यात्रा और बिजली सब्सिडी पर खर्च बढ़ा, IT प्रोजेक्ट के बजट में भारी कटौती
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
मार्च में दिल्ली की बारिश का चौंकाने वाला अंदाज, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, कैसा रहेगा तापमान?
मार्च में दिल्ली की बारिश का चौंकाने वाला अंदाज, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, कैसा रहेगा तापमान?
दिल्ली: सैकड़ों झुग्गियों में सीवर लाइन नहीं, यमुना में सीधे बह रहा गंदा पानी, DUSIB और DJB आमने सामने
दिल्ली: सैकड़ों झुग्गियों में सीवर लाइन नहीं, यमुना में सीधे बह रहा गंदा पानी, DUSIB और DJB आमने सामने

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'ईरान-अमेरिका दोनों को पाकिस्तान पर यकीन, अब...' जंग के बीच PAK का चौंकाने वाला दावा
'ईरान-अमेरिका दोनों को पाकिस्तान पर यकीन, अब...' जंग के बीच PAK का चौंकाने वाला दावा
यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश?
यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश?
Bomb Threat Case: विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी
विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
UP Politics: अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget