एक्सप्लोरर

Delhi: महिला छात्र संसद कार्यक्रम में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, साझा किया अपना ABVP का सफर

Rekha Gupta News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एबीवीपी ने उन्हें नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया और आने वाले समय में इसी संगठन से सैकड़ों रेखा गुप्ता आगे आएंगी.

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार (10 मार्च) को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित महिला छात्र संसद कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने विद्यार्थी परिषद के सफर और संघर्षों को साझा किया. उन्होंने कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि एक जीवन प्रबंधन पाठशाला है, जो युवाओं को देश और समाज से जोड़ने का काम करती है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह एक साधारण परिवार से आती हैं, जहां राजनीति या संगठनों से कोई जुड़ा नहीं था. 1993 में उन्होंने पहली बार एबीवीपी से जुड़ने का फैसला किया और तभी से संगठन का हिस्सा बनती चली गईं. वर्ष 1995 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव लड़ा. उन्होंने बताया कि उस समय वह दौलत राम कॉलेज में पढ़ती थीं, फिर उनका माइग्रेशन सत्यवती कॉलेज में हुआ.

'एबीवीपी और बीजेपी ने बढ़ाया आगे'
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया और हर कदम पर आगे बढ़ने में मदद की. उन्होंने कहा, "मुझे लगा मैं ऐसे संगठन से जुड़ी हूं जो मेरी केयर करता है. एबीवीपी और बीजेपी ने मुझे हर कदम पर संभाला और आगे बढ़ाने का काम किया. आज जब इस मंच से दीप प्रज्वलित कर रही हूं, तो याद आता है कि कभी मैं खुद दीप जलाने के पीछे खड़ी रहती थी."

'बेटी बचाओ से बेटी आगे बढ़ाओ तक पहुंचें'
कार्यक्रम में महिलाओं की स्थिति और समाज में उनके बढ़ते योगदान पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय बदल चुका है. पहले जहां 'बेटी बचाओ' पर जोर दिया जाता था, वहीं अब 'बेटी पढ़ाओ' और 'बेटी आगे बढ़ाओ' तक का सफर तय किया गया है. उन्होंने कहा कि अधिकतर माता-पिता अब अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं, हालांकि कुछ को अभी और प्रेरित करने की जरूरत है.

'संगठन से सैकड़ों रेखा गुप्ता तैयार होंगी'
मुख्यमंत्री ने कहा कि एबीवीपी ने उन्हें नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया और आने वाले समय में इसी संगठन से सैकड़ों रेखा गुप्ता आगे आएंगी. उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोई भी क्षेत्र असंभव नहीं है, बस मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की जरूरत है.

सीएम ने हाल ही में महिला पत्रकारों के साथ हुई चर्चा का भी जिक्र किया, जिसमें एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि अगर माता-पिता किसी फैसले के खिलाफ हों, तो उन्हें कैसे मनाया जाए? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, "मम्मी-पापा किसी के नहीं मानते, क्योंकि उन्हें आपकी चिंता होती है. लेकिन अगर आप सही रास्ते पर हैं, तो उन्हें कन्वेंस किया जा सकता है."

'अब महिलाएं हर जगह नेतृत्व कर रहीं'
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लड़कियों को केवल स्वागत की जिम्मेदारी दी जाती थी, लेकिन अब वह खुद नेतृत्व कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन के अंत में गर्व से कहा, "आज मैं गर्व से कहती हूं कि मैं एबीवीपी से जुड़ी हूं. यह संगठन केवल एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक परिवार है, जो हर सदस्य को आगे बढ़ाने का काम करता है."

 

ये भी पढ़ें

वसंत कुंज में झुग्गीवासियों से मिलीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- 'जहां झुग्गी वहीं देंगे पक्का मकान'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, नौकर बन करोड़ों की चोरी कराने वाला 'मुखिया गैंग' का सरगना अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, नौकर बन करोड़ों की चोरी कराने वाला 'मुखिया गैंग' का सरगना अरेस्ट
दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, किडनैपिंग के बाद हत्या कर शव के टुकड़े किए
दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, किडनैपिंग के बाद हत्या कर शव के टुकड़े किए
सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका में BJP नेता करनैल सिंह को कोर्ट का समन, 8 अप्रैल को सुनवाई
सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका में BJP नेता करनैल सिंह को कोर्ट का समन, 8 अप्रैल को सुनवाई
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
'हम पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे, तब तक...', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ का बड़ा खुलासा 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget