एक्सप्लोरर

Delhi: देवेंद्र यादव ने AAP-BJP पर साधा निशाना, कहा- 'जनता को...'

Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आप नेताओं से पूछा है कि क्या विरोध प्रदर्शन से लोगों को पानी संकट, जलभराव, नालों में गाद और सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम निजात मिलेगी? 

Delhi News: ​दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारी बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी की जनता जल संकट और जल भराव की भंयकर पीड़ा से त्रस्त है. वहीं, आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार जनता को इसस राहत दिलाने की जगह शराब घोटाले और मनी लॉंड्रिंग के भ्रष्टाचार के आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है. 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी जनता की परेशानी को निपटाने की बजाए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर दिल्ली की जनता को धोखा दे रही है. देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल की जेल से रिहाई की मांग को लेकर बीजेपी मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करना बेमानी है. 

कांग्रेस ने BJP को भी घेरा

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी भ्रष्टाचार के मामले एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. उन्होंने कहा कि क्या इस विरोध प्रदर्शन से दिल्ली के लोगों की जल संकट, जलभराव, नालों में गाद और सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी. एक सोची समझी साजिश के तहत आम आदमी पार्टी दिल्ली वालों का ध्यान भटकाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रही है.

 उन्होंने आप नेताओं से पूछा है कि क्या दिल्ली में जल संकट की समस्या दिल्ली में खत्म हो गई, जो केजरीवाल की पूरी कैबिनेट पानी छोड़ केजरीवाल की रिहाई का मुद्दा उठा रही है. उन्होंने कहा कि मानसून की शुरुआती बारिश के बाद जो नुकसान दिल्ली में हुए, उसके लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है. दिल्ली सरकार और बीजेपी की खामियों के कारण दिल्ली पूरी तरह डूबी चुकी है.

एम्स और सफदरजंग का ओपीडी ठप

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह चौकाने वाला है कि भीषण गर्मी और भारी बारिश के बाद जहां केन्द्र सरकार के सफदरजंग और एम्स अस्पतालों में पानी भरने के बाद जहां ओपीडी पूरी तरह ठप हो गई है, वहीं नौ ऑपरेशन थिएटर भी बंद हो गए हैं. यही हाल दिल्ली सरकार के अस्पतालों की है, जहां जिंदगी से जूझ रहे लोगों को अस्पताल में अव्यवस्था और जलभराव के कारण रुकी कार्यवाही से परेशानियां हो रही है. भीषण गर्मी और भारी बारिश ने केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार के अस्पतालों की पोल खोल कर रख दी है. परंतु, दोनों पार्टियां अपनी जिम्मेदारी लेने की बजाय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पल्ला झाड़ रहे है.

Delhi Monsoon News: दिल्ली में IMD का अलर्ट, आप बना रहे कोई नया प्लान तो पहले पढ़ लें मौसम का पूर्वानुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget