एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में ये दो नाम सबसे आगे, जल्द हो सकता है एलान

Delhi Congress Chief: दिल्ली कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी के तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में ही खत्म हो चुका है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो रही है.

(अपर्णा बोस)

Delhi Congress News: कांग्रेस की दिल्ली इकाई को जल्द ही नया प्रमुख मिलने की उम्मीद है और इस पद के लिए देवेंद्र यादव और अरविंदर सिंह लवली शीर्ष दावेदारों के रूप में उभरे हैं. पार्टी में सूत्रों ने यह जानकारी दी. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष तय करने में देरी हो रही है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो गया.

एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र यादव और अरविंदर सिंह लवली का नाम चर्चा में है. जहां ज्यादातर लोग चाहते हैं कि यादव डीपीसीसी का नेतृत्व करें, वहीं दिल्ली इकाई का एक वर्ग लवली का नाम भी सुझा रहा है.”

Delhi: CM केजरीवाल का PM मोदी पर निशाना, कहा- 'बिजनेस करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या देश की...'

सूत्र ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख का फैसला करने में एक बार फिर देरी हुई है और 23 जुलाई को पार्टी द्वारा आयोजित सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन के बाद इसकी घोषणा होने की उम्मीद थी. देवेंद्र यादव उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के प्रभारी हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी हैं. गांधीनगर सीट से 1998 में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीतने वाले अरविंदर सिंह लवली राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सरकार में परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और राजस्व मंत्री रह चुके हैं.

इससे पहले, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए प्रमुख के चयन पर सुझाव मांगने और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने बैठकें की थीं. सुझाव लेने के लिए पार्टी के जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की गई.

माना जा रहा था कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद डीपीसीसी अध्यक्ष बदला जाएगा. दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा चुनाव में टिकट के बदले 7 करोड़ का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर FIR, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
हरियाणा चुनाव में टिकट के बदले 7 करोड़ का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर FIR, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
एक्टिविस्ट हिरासत मामला: दिल्ली पुलिस ने HC में कहा, 'सभी आरोप झूठे, कानून के तहत हुई पूछताछ'
एक्टिविस्ट हिरासत मामला: दिल्ली पुलिस ने HC में कहा, 'सभी आरोप झूठे, कानून के तहत हुई पूछताछ'

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget